विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MI vs PBKS: हार्दिक पांड्या एमआई टीम के साथ नहीं पहुंचे धर्मशाला? वायरल पोस्ट ने मचाई खलबली

Published: Wed, 13 May 2026 09:51 AM (IST)

आईपीएल प्लेऑफ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना सम्मान बचाने उतरेगी। कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के ...और पढ़ें

Hardik Pandya क्या MI के लिए खेलेंगे अगला मैच?

Hardik Pandya क्या MI के लिए खेलेंगे अगला मैच?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Hardik Pandya MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 की प्लेऑफ रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है, लेकिन 14 मई को टीम अपना सम्मान बचाने के लिए पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। ये मैच धर्मशाला के HPCA क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जिसके लिए टीम धर्मशाला पहुंच गई है, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या टीम के साथ नहीं पहुंचे है।

ऐसा उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी को देखकर माना जा रहा है, क्योंकि पिछले दो मैच पीठ की ऐंठन के कारण हार्दिक ने मिस किए थे। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी तक पीबीकेएस के खिलाफ मैच में उनकी उपलब्धता पर कोई अपडेट नहीं दिया। 

Hardik Pandya क्या MI के लिए खेलेंगे अगला मैच?

दरअसल, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya MI vs PBKS) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी रिकवरी के साफ संकेत दिए, और उन्हें नेट्स में बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते हुए देखा गया।

image

Hardik Pandya क्या MI के लिए खेलेंगे अगला मैच?

मुंबई इंडियंस के बचे हुए अभियान को लेकर दिग्गज सुनील गावस्कर ने फ्रेंचाइजी से अपने आखिरी तीन मैचों में युवाओं को मौका देने की अपील की है। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘अमूल क्रिकेट लाइव’ पर बातचीत करते हुए कहा, 

"टी20 क्रिकेट में उतार-चढ़ाव होना तय है। सीजन खत्म होने के बाद ही सही तरीके से आंकलन करने का समय होता है कि क्या गलत हुआ। लेकिन इस स्टेज पर, मेरा मानना है कि सीनियर खिलाड़ियों ने अपना सब कुछ दे दिया है। अब सही मौका है कि बचे हुए मैचों में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए। इससे फ्रेंचाइजी को समझ आएगा कि ये युवा दबाव कैसे झेलते हैं और क्या वे उन पर दिखाए गए भरोसे को सही ठहरा सकते हैं"

हालांकि, MI की टीम के लिए PBKS के खिलाफ मैच जीतकर अपनी लाज बचाने पर नजरें होगी, लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम को जीत की सख्त जरूरत है। पंजाब इस सीजन लगातार चार मैच हार चुकी है। प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 पर जगह पक्की करने के लिए पंजाब के लिए मुंबई के खिलाफ जीत बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें- Krunal Pandya हैं 'असली योद्धा', पेट का गहरा घाव झेलकर MI को हराया; RCB की जीत के बाद खुद शेयर की पोस्ट

यह भी पढ़ें- Hardik Pandya और MI के बीच चल रही गड़बड़, RCB से मैच हारते ही इंस्टाग्राम पर खेला फॉलो-अनफॉलो का गेम