विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'इधर चला, उधर चला, जाने कहां बॉल चला...' अफगानी स्पिनर के आगे बल्लेबाज बने चकरघिन्नी, MI ने शेयर किया VIDEO

Published: Tue, 26 Nov 2024 06:47 PM (IST)

अल्लाह मोहम्मद गजनफर को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में खरीदने के बाद मुंबई इंडियंस ने उनका एक पुराना वीडियो शेयर ...और पढ़ें

अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ में खरीदा।
अल्लाह गजनफर को मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ में खरीदा।

HighLights

  1. अल्लाह गजनफर को मुंबई ने खरीदा
  2. 4.8 करोड़ में टीम के साथ जोड़ा
  3. फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का रहा है अनुभव

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अफगानिस्तान के स्पिनर्स लंबे समय से आईपीएल में छाए रहे हैं। फिर चारे वो राशिद खान हो, नूर अहमद हों या मोहम्मद नबी। अब अफगानी स्पिनरों की फेहरिस्त में 18 साल के अल्लाह मोहम्मद गजनफर भी जुड़ गए हैं। आईपीएल 2025 में यह खिलाड़ी मुंबई की टीम में खेलता दिखाई देगा। मेगा ऑक्शन में खरीदने के बाद MI ने गजनफर का एक पुराना वीडियो शेयर किया है।

गजनफर ने इसी साल मार्च में आयरलैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करके सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इसी महीने की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ शाहजाह में छह विकेट लेकर तो उन्होंने तहलका मचा दिया। वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच विनिंग तीन विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया। वह इमर्जिंग एशिया कप में अफगानिस्तान को खिताब दिलाने में अहम किरदार निभाया था।

4.8 करोड़ में MI ने खरीदा

सऊदी अरब के जेद्दा में हुई मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खिलाड़ी को खरीदने के बाद एमआई ने अपने सोशल मीडिया पर अल्लाह गजनफर का साउथ अफ्रीका के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी करने का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए एमआई ने लिखा, 'बैटर बी लाइक, इधर चला, उधर चला, जाने कहां बॉल चला।' इसके साथ ही सोचने वाली और फायर की इमोजी भी लगाई है।

KKR के स्क्वाड में शामिल

गौरतलब हो कि गजनफर का यह पहला आईपीएल नहीं होगा। वह पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे। उन्हें हमवतन मुजीब उर रहमान की चोट के बाद विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, उन्हें आईपीएल डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। इस बार उम्मीद है कि वह मुंबई के लिए अपना आईपीएल डेब्यू कर सकते हैं।

ऐसा रहा है प्रदर्शन

बता दें कि गजनफर T20 फ्रेंचाइजी सर्किट में नया चेहरा नहीं हैं। उनके पास 16 मैचों का अनुभव है, जिसमें वह 29 विकेट ले चुके हैं। वह श्रीलंका प्रीमियर लीग, अबुधाबी लीग खले चुके हैं। अफगानिस्तान के लिए उन्होंने आठ वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 12 विकेट लिए हैं। अपने देश के लिए उन्होंने अभी तक एक भी टी20 मैच नहीं खेला है।

यह भी पढ़ें- IPL Auction 2025: कौन है Allah Ghazanfar? MI ने लंबे इंतजार के बाद करोड़ों रुपये लगाकर पाया; टी20 में दिखा चुका है फिरकी का कमाल