विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

#metoo: BCCI ने राहुल जौहरी पर की सख्ती, ICC की बैठक में नहीं हो सकेंगे शामिल

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 15 Oct 2018 11:24 AM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 11:25 AM (IST)

राहुल जौहरी बीसीसीआइ में सीईओ बनने से पहले वह 2001 से 2016 के बीच डिस्कवरी चैनल में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे थे।

#metoo: BCCI ने राहुल जौहरी पर की सख्ती, ICC की बैठक में नहीं हो सकेंगे शामिल
#metoo: BCCI ने राहुल जौहरी पर की सख्ती, ICC की बैठक में नहीं हो सकेंगे शामिल

हैदराबाद, पीटीआइ। यौन शोषण के आरोप में घिरे बीसीसीआइ सीइओ राहुल जौहरी सिंगापुर में होने वाली आइसीसी की बैठक नहीं जा सकेंगे। वहीं क्रिकेट प्रशासक समिति (सीओए) ने भी उनकी जवाब देने के लिए और समय देने की मांग को ठुकरा दिया है।

बीसीसीआइ के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी अब 16 से 19 अक्टूबर तक होने वाली इस बैठक में भाग लेंगे। यह जानकारी सीओए प्रमुख विनोद राय ने दी। राय ने कहा कि राहुल जवाब देने के लिए 14 दिन का समय मांग रहे थे और वह आइसीसी की बैठक में भी जाना चाहते थे, लेकिन हमने उन्हें साफ बता दिया कि जवाब देने के लिए उन्हें 14 दिन का समय नहीं दिया जा सकता है। वह अपने वकील के साथ इस मामले पर काम करना चाहते हैं, ऐसे में हमने उनको आइसीसी की बैठक में नहीं जाने देना चाहते।

चौधरी पहले से ही सिंगापुर में मौजूद भी हैं। वहीं सीईओ का पद बीसीसीआइ में आने से पहले बोर्ड के सचिव ही आइसीसी की बैठक में जाते थे। उनके साथ पहले काम करने वाली एक अज्ञात महिला ने शनिवार को जौहरी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। बीसीसीआइ में सीईओ बनने से पहले वह 2001 से 2016 के बीच डिस्कवरी चैनल में विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे थे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।