विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL में अपना जलवा दिखाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी चमक बिखेरेगा ये नेपाली क्रिकेटर

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Wed, 24 Oct 2018 03:02 PM (IST)

संदीप आइपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल चुके हैं।

IPL में अपना जलवा दिखाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी चमक बिखेरेगा ये नेपाली क्रिकेटर
IPL में अपना जलवा दिखाने के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी चमक बिखेरेगा ये नेपाली क्रिकेटर

नई दिल्ली, जेएनएन। नेपाल के स्टार और युवा स्पिनर संदीप लामिचान  अब आइपीएल में अपना जलवा दिखाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 लीग बिग बैश में खेलते नजर आएंगे। आइपीएल की तरह संदीप बिग बैश खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर है। संदीप ने साल 2018-19 सीजन के लिए मेलबर्न स्टार्स के साथ करार किया है। 

संदीप आइपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल चुके हैं। अब बिग बैश में वह स्टार्स की तरफ से खेलेंगे, जहां से मैक्सवेल, स्टोइनिस और जाम्पा जैसे स्टार क्रिकेटर खेलते हैं। बिग बैश में खेलने को लेकर आइसीसी की तरफ से बयान में कहा गया कि संदीप आधे से ज्यादा मैच हो जाने के बाद ही खेल पाएंगे क्योंकि उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेलने के लिए पहले ही हामी भर चुके हैं।

नेपाल के इस युवा स्पिनर ने दुनिया भर में अपनी चमक बिखेरी है। आइपीएल के अलावा इस खिलाड़ी ने कैरेबियन प्रीमियर लीग, अफगानिस्तान प्रीमियर लीग और कनाडा में आयोजित हुई ग्लोबल टी-20 लीग में हिस्सा ले चुके हैं। इसी के अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व एकादश टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

संदीप ने नेपाल की तरफ से अब तक 3 वनडे और 2 टी-20 मैच खेले हैं। वनडे में उनके नाम 3 वनडे में 14 से कम की औसत 8 विकेट दर्ज है। वहीं इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में उनका विकेट का खाता अब तक नहीं खुल पाया है। वैसे अपने टी20 करियर में संदीप 12 मैच में 14 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 20 से कम का रहा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।