विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meg Lanning की आंखों से बहे आंसू, लगातार दूसरी बाद WPL चैंपियन बनने का सपना हुआ चकनाचूर; देखें बेहद इमोशनल वीडियो

Published: Mon, 18 Mar 2024 09:15 AM (IST)

डब्ल्यूपीएल 2024 (WPL 2024 Final) फाइनल में आरसीबी (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराया। खिताबी मैच ...और पढ़ें

DC कप्तान Meg Lanning का ये वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल
DC कप्तान Meg Lanning का ये वीडियो देख पसीज जाएगा आपका दिल

HighLights

  1. आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदकर जीता WPL 2024 का खिताब
  2. आरसीबी से मिली हार के बाद टूट गईं दिल्ली कप्तान मेग लैनिंग
  3. लगातार दूसरी बार टूटा दिल्ली कैपिटल्स का WPL चैंपियन बनने का सपना

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL Final 2024) के फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को ये दूसरी बार हार झेलनी पड़ी। इससे पहले पिछले WPL सीजन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के चैंपियन बनने के सपनों पर पानी फेरा था और इसके बाद इस सीजन आरसीबी ने बाजी मारते हुए दिल्ली को करारी शिकस्त दी।

WPL 2024 फाइनल में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) काफी ज्यादा इमोशनल नजर आई। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें देखकर आपका भी दिल जरूर पसीज जाएगा।

WPL 2024 Final में हार के बाद DC कप्तान Meg Lanning के छलके आंसू

दरअसल, डब्ल्यूपीएल 2024 (WPL 2024 Final) फाइनल में आरसीबी (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराया। खिताबी मैच में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग काफी इमोशनल नजर आईं। उनकी आंखें नम हो गई। कप्तान मेग (Meg Lanning) का इमोशनल वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी आंखें आंसूओं से भरी हुई नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: उम्र 20 और बैटिंग बेमिसाल! South Africa को मिला नया 'मिस्टर 360'; डेब्यू में तूफानी शतक ठोककर क्रिकेट जगत को किया हैरान

वह अपने मुंह पर रूमाल लगाए आंसू छुपाते हुए दिख रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स का डगआउट भी हार के बाद गम में दिखा। वहीं, दूसरी तरफ आरसीबी टीम में जीत का माहौल देखने लायक हैं।

WPL को मिली नई चैंपियन टीम, RCB ने जीता खिताब

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए डब्ल्यूपीएल 2024 के फाइनल मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन गेंद बाकी रहते हुए 8 विकेट से हराया। WPL Final 2024 में पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई थी। इसके जवाब में आरसीबी ने 19.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया।