यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अजिंक्य रहाणे की मुंबई टीम पर हुई पैसों की बारिश, MCA ने किया बड़ा एलान, 27 साल का सूखा खत्म करने का मिला इनाम
अजिंंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया को मात देकर खिताब अपने नाम किया। ...और पढ़ें

HighLights
- मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हरा जीता ईरानी कप
- मुंबई ने 27 साल बाद जीता ईरानी कप
- एमसीए ने की टीम पर पैसों की बारिश
जेएनएन, नई दिल्ली: 27 वर्ष बाद ईरानी कप जीतने वाली मुंबई की रणजी टीम को मुंबई क्रिकेट संघ एक करोड़ रुपये की धनराशि देगा। अजिंक्य रहाणे की अगुआई वाली रणजी चैंपियन मुंबई टीम ने शनिवार को लखनऊ में खेले गए मैच में पहली पारी में मिली बढ़त के दम पर यह ट्रॉफी जीती थी।
इससे पहले मुंबई ने अंतिम बार 1997 में शेष भारत को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी। बीसीसीआई के 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के अलावा सोमवार को मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव अभय हदप ने सम्मान समारोह में अतिरिक्त एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।
रहाणे की कप्तानी में कमाल
भारती टीम के लिए लंबे समय तक खेलने वाले अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई के पुराने दिन लौटते दिख रहे हैं। इस साल टीम ने उनकी कप्तानी में ही रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। रहाणे की कप्तानी में ही टीम ईरानी कप जीतने में सफल रही। राहणे की कप्तानी में ही भारत ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज में मात दी थी। ये तब हुआ था जब विराट कोहली पहला टेस्ट मैच हारने के बाद अपने बच्चे के जन्म के लिए भारत वापस लौट आए थे।
तनुष और सरफराज चमके
ईरानी कप में मुंबई की जीत की हीरो सरफराज खान और तनुष कोटियान रहे। सरफराज ने पहली पारी में नाबाद 222 रन बनाए। तनुष ने पहली पारी में अर्धशतक जमाया था। दूसरी पारी में उन्होंने शतक जमा मुंबई को मुश्किल में से निकाला और मैच ड्रॉ करा दिया और मुंबई को पहली पारी के आधार पर जीत मिली।
