विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काफी खराब रही इन दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू, शून्य पर आउट हुए दोनों

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 09 Oct 2018 05:14 PM (IST)

पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एरोन फिंच, ट्रेविस हेड और मार्नस लैब्सचेंज ने अपना टेस्ट डेब्यू किया।

काफी खराब रही इन दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू, शून्य पर आउट हुए दोनों
काफी खराब रही इन दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का टेस्ट डेब्यू, शून्य पर आउट हुए दोनों

नई दिल्ली, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया की टीम में काफी अरसे के बाद किसी टेस्ट मैच में एक साथ तीन खिलाड़ियों का डेब्यू हुआ। पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एरोन फिंच, ट्रेविस हेड और मार्नस लैब्सचेंज ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। इन तीनों में से फिंच का डेब्यू तो अच्छा रहा लेकिन दो अन्य खिलाड़ी यानी हेड और मार्नस पहली पारी में तो चूक गए और अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर पवेलियन लौटे हेड और मार्नस

कंगारू बल्लेबाज ट्रेविस हेड और मार्नस लैब्सचेंज के लिए टेस्ट डेब्यू काफी खराब रहा। ये दोनों बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शून्य पर ही आउट हो गए। ट्रेविस हेड ने अपनी पहली पारी में 9 गेंदों का सामना किया और अपना खाता भी नहीं खोल पाए। उन्हें बिलाल आसिफ ने हैरिस सोहैल के हाथों कैच आउट करवाया। वहीं मार्नस को भी बिलाल आसिफ ने ही अपना शिकार बनाया और इमाम उल हक के हाथों कैच करवा दिया। 

24 वर्ष की उम्र में हेड और मार्नस ने किया टेस्ट में डेब्यू

ट्रेविस हेड और मार्नस दोनों ने एक साथ पाकिस्तान के खिलाफ 24 वर्ष की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू किया। हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 39 वनडे और 16 टी 20 मैच खेले हैं और इसमें उनके नाम पर 1258  और 319 रन हैं। वहीं मार्नस ने कंगारू टीम के लिए अब तक कोई भी वनडे या फिर टी 20 मैच नहीं खेला है। ये उनका पहला टेस्ट मैच ही है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।