विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत व आयरलैंड दूसरे टी20 मैच के बाद सामने आए कई दिलचस्प आंकड़ें

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 30 Jun 2018 12:01 AM (IST)

भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

भारत व आयरलैंड दूसरे टी20 मैच के बाद सामने आए कई दिलचस्प आंकड़ें
भारत व आयरलैंड दूसरे टी20 मैच के बाद सामने आए कई दिलचस्प आंकड़ें

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारत व आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी 20 मुकाबले में भारत को क्रिकेट के इस प्रारूप में सबसे बड़ी जीत मिली। भारत ने ये मैच 143 रन से जीता। इससे पहले क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में भारत को इतनी बड़ी जीत नहीं मिली थी। इस मैच के बाद कई दिलचस्प आंकड़े सामने आए। 

- भारत के खिलाफ आयरलैंड पहली ऐसी टीम बन गई जो टी20 में सबसे कम स्कोर पर आउट हुए। इस मैच में आयरलैंड की टीम सिर्फ 70 रन पर आउट हो गई। 

- आयरलैंड की टीम इससे पहले वर्ष 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 68 रन पर आउट हो गई थी। ये उसका टी20 में दूसरा न्यूनतम स्कोर रहा। 

- आयरलैंड के खिलाफ भारत ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे बड़ी जीत हासिल की। भारत ने ये मैच 143 रन के बड़े अंतर से जीता। इससे पहले भारत को इस प्रारूप में सबसे बड़ी जीत वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 93 रन से मिली थी। 

- टी 20 क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारत को तीसरी सबसे बड़ी जीत मिली। टी 20 में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत वर्ष 2007 में श्रीलंका को मिली थी। इस मैच में श्रीलंका ने केन्या को 172 रन से हराया था।

- इस मैच में केविन ओ ब्रायन शून्य पर आउट हो गए। टी 20 में केविन शून्य पर आउट होने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर ल्यूक राइट के साथ आ गए हैं। क्रिकेट के इस प्रारूप में तिलकरत्ने दिलशान सबसे ज्यादा बार यानी 10 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। 

- इस मैच में हार्दिक पांड्या ने 9 गेंदों पर नाबाद 32 रन की पारी खेली। उन्होंने 355.55 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। टी 20 क्रिकेट में 30 से ज्यादा रन बनाने के मामले में उनका स्ट्राइक रेट तीसरे नंबर पर रहा। इसमें पहले नंबर पर भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह हैं जिन्होंने इ्ंग्लैंड के खिलाफ वर्ष 2007 में 362.50 के स्ट्राइक रेट से 16 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। 

- इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने कुल 13 छक्के लगाए। भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से वर्ष 2017 में इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 21 छक्के लगाए गए थे। 

- टी20 क्रिकेट में ये भारत का चौथा सर्वाधिक स्कोर रहा। हालांकि वर्ष 2018 में ये भारत का सबसे बड़ा टी20 स्कोर है। क्रिकेट के इस प्रारूप में भारत ने वर्ष 2017 में श्रीलंका के खिलाफ सर्वाधिक 260 रन बनाए थे। 

- रैना ने इस मैच में इस कैलेंडर वर्ष में टी20 क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे किए। 

- उमेश यादव ने 65 व दिनेश कार्तिक ने 56 टी 20 मैच मिस किए अपने इस मैच को खेलने से पहले। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।