विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युजवेंद्र चहल के बाद एक और भारतीय क्रिकेटर का तलाक! विराट कोहली से है खास नाता

Published: Fri, 10 Jan 2025 09:10 AM (IST)

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई थी कि ...और पढ़ें

मनीष पांडे लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।
मनीष पांडे लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

HighLights

  1. युजवेंद्र चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों के बीच आई और क्रिकेटर के डिवोर्स की खबर
  2. कर्नाटक के इस खिलाड़ी का विराट कोहली से खास नाता रहा है
  3. इस समय ये खिलाड़ी अपने राज्य की टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री के तलाक की खबरों से सभी हैरान थे कि इसी बीच भारत के एक और क्रिकेटर के तलाक की खबर ने तूल पकड़ लिया है। इस भारतीय क्रिकेटर का नाम है मनीष पांडे। मनीष और उनकी पत्नी अर्शिता शेट्टी के बीच तलाक की खबरे हैं और ये खबरें भी ठीक उसी तरह से उठी हैं जिस तरह से चहल और धनश्री की उठी थीं। मनीष और अर्शिता ने भी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है जिसके बाद तलाक के कयास लगाए जा रहे हैं।

भारतीय टीम के लिए खेल चुके मनीष लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं। उन्होंने दो दिसंबर 2019 को मॉडल से अभिनेत्री बनीं अर्शिता से शादी की थी। पिछले साल जून से अर्शिता के सोशल मीडिया पर मनीष के फोटो नहीं हैं। इसी तरह मनीष ने भी सोशल मीडिया से अर्शिता के फोटो डिलीट कर दिए। कुछ दिनों से दोनों साथ में भी नहीं दिखे हैं।

यह भी पढे़ं- क्‍या यह शख्‍स है Yuzvendra Chahal के तलाक की वजह? धनश्री वर्मा के साथ चिपककर खिचाई फोटो; अब हो रही वायरल

अंडर-19 विश्व विजेता टीम का हिस्सा

मनीष वो खिलाड़ी हैं जो विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इसके बाद दोनों रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु में भी एक साथ खेले। मनीष आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। हालांकि, उनका करियर ज्यादा आगे नहीं चल सका। वह टीम इंडिया में दिए गए मौकों का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने भारत के लिए 29 वनडे और 39 टी20 मैच खेले। आईपीएल में भी वह कई टीमों के साथ खेले। इस साल वह कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। मनीष का क्रिकेट करियर इस समय भी ज्यादा अच्छा नहीं चल रहा है। उन्हें इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम से भी बाहर कर दिया गया।

स्पष्ट नहीं है कारण

मनीष और अर्शिता ने अपने तलाक पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया गतविधियों के आधार पर ही ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों अलग हो गए हैं। तलाक का क्या कारण है इस बारे में भी स्थिति साफ नहीं है। मनीष इस समय पूरी कोशिश अपने खेल पर ध्यान देने की करेंगे ताकि आईपीएल में अच्छा कर सकें और एक बार फिर अपने क्रिकेटिंग करियर को आगे ले जा सकें।

यह भी पढ़ें- 'मेरे करैक्टर...', तलाक की खबरों के बीच Dhanashree Verma ने शेयर की स्टोरी; क्या सच में Yuzvendra Chahal से हो रही अलग?