विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विनय कुमार की जगह इस खिलाड़ी को बनाया गया कर्नाटक टीम की कप्तान

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 29 Sep 2018 06:41 PM (IST)Updated: Sat, 29 Sep 2018 09:25 PM (IST)

विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक टीम का प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है और इसकी वजह से टीम में कई बदलाव किए गए हैं।

विनय कुमार की जगह इस खिलाड़ी को बनाया गया कर्नाटक टीम की कप्तान
विनय कुमार की जगह इस खिलाड़ी को बनाया गया कर्नाटक टीम की कप्तान

 नई दिल्ली, जेएनएन। विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक टीम का प्रदर्शन अब तक काफी खराब रहा है और इसकी वजह से टीम में कई बदलाव किए गए हैं। टीम के कप्तान विनय कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है और अब मनीष पांडे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। हालांकि विनय कुमार अब भी टीम में बने हुए हैं। 

कर्नाटक टीम से सीएम गौतम और स्टुअर्ट बिन्नी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को फिलहाल टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ये दोनों खिलाड़ी इस वक्त काफी खराब फॉर्म में हैं और इसका खमियाजा कर्नाटक को भुगतना पड़ा है। इस टीम में मयंक अग्रवाल को शामिल नहीं किया गया है। वो इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम में हैं और दो दिवसीय अभ्यास मैच खेल रहे हैं। ये उम्मीद की जा रही है कि मयंक को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। गौरतलब है कि मयंक अग्रवाल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और घरेलू टूर्नामेंट में भी उन्होंने काफी रन बनाए हैं।

कर्नाटक की टीम ने अबतक खेले 4 मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत दर्ज की है और तीन में उन्हें हार मिली है। कर्नाटक को अपने अगले 4 मुकाबले विदर्भ (30 सितंबर), रेलवे (4 अक्टूबर), हिमाचल प्रदेश (6 अक्टूबर) और पंजाब (8 अक्टूबर) के खिलाफ खेलने हैं।

कर्नाटक टीम-

मनीष पांडे (कप्तान), विनय कुमार, आर समर्थ, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, के गौतम, श्रेयस गोपाल, अभिमन्यु मिथुन, मीर अब्बास, जे सुचित, अभिषेक रेड्डी, टी प्रदीप, एमजी नवीन, बीआर शरत और शरत श्रीनिवास।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।