विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हंसे थे विराट और मलिक

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Wed, 17 Oct 2018 10:57 AM (IST)Updated: Thu, 18 Oct 2018 09:45 AM (IST)

मलिन ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हम सब इस कैच पर ही चर्चा कर रहे थे।

...तो इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हंसे थे विराट और मलिक
...तो इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हंसे थे विराट और मलिक

नई दिल्ली, जेएनएन। पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शोएब मलिक के भारत में भी काफी प्रशंसक हैं। सानिया मिर्जा के पति मलिक ने एक साक्षात्कार में कुछ मजेदार बातों का रहस्योद्घाटन किया। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के बाद विराट कोहली, युवराज सिंह, अजहर महमूद और मलिक की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। मलिक ने बताया कि सब किस बात पर जोर-जोर से हंस रहे थे।

असल में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच एक मैच हुआ था, जिसमें मलिक और अजमल ने मिलकर क्रिस गेल का एक ऐतिहासिक कैच गिरा दिया था। उस मैच में गेल पाकिस्तानी गेंदबाजों की जबरदस्त धुनाई कर रहे थे। तभी गेल के बल्ले से ऊपर उठी गेंद को लपकने के लिए अजमल भागे। गेंद की पोजीशन पर मलिक खड़े थे ऐसे में अजमल ने उनके लिए गेंद छोड़ दी। मलिक समझ रहे थे कि अजमल कैच पकड़ेंगे, लेकिन कोई कैच नहीं पकड़ पाया था। 

मलिन ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हम सब इस कैच पर ही चर्चा कर रहे थे। कोहली ने मलिक से पूछा था कि कैच गिरने के बाद अजमल ने आपसे क्या कहा था। मलिक ने बताया कि अजमल ने कैचिंग पोजीशन इसलिए बनाई थी कि अगर कैच छूट गया तो वह पकड़ लेंगे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।