Move to Jagran APP

ICC Cricket World Cup : धौनी को ICC का गिफ्ट, माही को बताया वो खिलाड़ी जिसने बदला क्रिकेट का चेहरा

ICC Cricket World Cup 2019 IND vs SL Mahendra Singh Dhoni Birthday भारतीय टीम के सुपरस्‍टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्‍मदिन से पहले ही आईसीसी ने शानदार गिफ्ट दिया है।

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 01:27 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 01:27 PM (IST)
ICC Cricket World Cup : धौनी को ICC का गिफ्ट, माही को बताया वो खिलाड़ी जिसने बदला क्रिकेट का चेहरा
ICC Cricket World Cup : धौनी को ICC का गिफ्ट, माही को बताया वो खिलाड़ी जिसने बदला क्रिकेट का चेहरा

नई दिल्ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019 IND vs SL Mahendra Singh Dhoni Birthday: भारतीय टीम के सुपरस्‍टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को उनके जन्‍मदिन से पहले ही आईसीसी ने शानदार गिफ्ट दे दिया है। आईसीसी ने धोनी को भारतीय क्रिकेट का चेहरा बदलने वाला बताते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया है। महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई यानी कल रविवार को अपना 38वां जन्‍मदिन सेलीब्रेट करेंगे। 

loksabha election banner

भारतीय क्रिकेट के दिग्‍गजों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित आईसीसी ने एक वीडियो पोस्‍ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्‍हें भारतीय क्रिकेट को बदलने वाला चेहरा बताया गया है। आईसीसी ने क्रिकेट को दिए योगदान के लिए महेंद्र सिंह धोनी को यह तोहफा दिया है। इसमें लिखा गया है कि धोनी ऐसा नाम है जिसने पूरी दुनिया के करोड़ों को इंस्‍पायर किया है। आईसीसी ने उन्‍हें निर्विवाद विरासत का मालिक बताया है। इसके अलावा आईसीसी ने लिखा है कि महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ एक नाम नहीं है।

आईसीसी के इस वीडियो पोस्‍ट में धोनी के अलग अलग विनिंग मोमेंट और हिटिंग मोमेंट को दिखाया गया है। इसके अलावा कई खिलाड़ियों को धोनी की तारीफ करते दिखाया गया है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ऐसे इकलौते कप्‍तान हैं जिसने टीम इंडिया को दो दो वर्ल्‍ड कप खिताब दिलाए हैं। भारत ने वर्ल्‍ड कप का पहला खिताब 1983 में कपिल देव की कप्‍तानी में जीता था। इसके बाद धोनी की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने 2011 में दूसरी बार इस खिताब को हासिल किया था। इससे पहले धोनी टी 20 वर्ल्‍ड कप जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी और दुनिया के पहले कप्‍तान बने थे।

यह दिग्‍गज खिलाड़ी रविवार 07 जुलाई को अपना 38वां जन्‍मदिन मनाएगा। वहीं, इस वर्ल्‍ड कप में धीमी शुरुआत को लेकर कुछ लोगों ने धोनी की आलोचना भी की है। इसके बाद अब धोनी ने कहा है कि कुछ लोग चाहते हैं कि मैं सन्‍यास ले लूं। धोनी ने कहा है कि वह नहीं जानते हैं कि वह कब संन्‍यास लेंगे। इस वर्ल्‍ड कप में भारत का अंतिम लीग मुकाबला श्रीलंका के साथ शनिवार यानी आज होने वाला है। ऐसे में आज के मैच में धोनी शानदार परफार्मेंस दिखा सकते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.