विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday MS Dhoni: दुनियाभर के दिग्‍गज क्रिकेटरों ने जन्‍मदिन पर धोनी को भेजी दुआएं, कही ये बात

By Rizwan MohammadEdited By:
Published: Sat, 06 Jul 2019 07:01 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 10:07 AM (IST)

Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni भारतीय क्रिकेट के सुपरस्‍टार महेंद्र सिंह धोनी को 38वें जन्‍मदिन पर दुनियाभर के क्रिकेटर्स ने दुआएं भेजी हैं और उनके खेल की सराहना की है।

Happy Birthday MS Dhoni: दुनियाभर के दिग्‍गज क्रिकेटरों ने जन्‍मदिन पर धोनी को भेजी दुआएं, कही ये बात
Happy Birthday MS Dhoni: दुनियाभर के दिग्‍गज क्रिकेटरों ने जन्‍मदिन पर धोनी को भेजी दुआएं, कही ये बात

नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Mahendra Singh Dhoni: भारतीय क्रिकेट के सुपरस्‍टार महेंद्र सिंह धोनी को 38वें जन्‍मदिन पर दुनियाभर के क्रिकेटर्स ने दुआएं भेजी हैं और उनके खेल की सराहना की है। इस वर्ल्‍ड कप में उनके धीमे खेल पर आलोचना की गई है। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, बेन स्‍टोक्‍स, जॉस बटलर और मोहम्‍मद शाहजाद ने धोनी के खेल की सराहना करते हुए उन्‍हें भविष्‍य की शुभकामनाएं भेजी हैं। 

भारतीय टीम के सुपरस्‍टार और दुनिया के नंबर वन विकेटकीपर्स में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के 38वें जन्‍मदिन पर दुनियाभर के क्रिकेटर्स ने बधाई संदेश भेजे हैं। इंग्‍लैंड के विकेटकीपर बल्‍लेबाज जॉस बटलर ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी बेहद शांत और कूल विकेटकीपर और कप्‍तान हैं। उनके जितना शांत और धैर्यशाली प्‍लेयर मैने नहीं देखा। उनका विकेट के पीछे गेंद पर और विकेट के आगे बल्‍ले पर बहुत अच्‍छा कंट्रोल है। बटलर ने कहा कि वह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। उन्‍होंने धोनी को उनके खेल और आगामी भविष्‍य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इंग्‍लैंड टीम के जबरदस्‍त ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स ने कहा कि पूरे विश्‍व में धोनी जैसा कोई विकेटकीपर नहीं दिखता है। वह पिच पर शानदार तरीके से खेलते हैं और मैच को खत्‍म करते हैं। वह साल दर साल बेहतरीन खेल दिखाते रहे हैं। उम्‍मीद है वह इसी तरह क्रिकेट को आगे ले जाएंगे। अफगानिस्‍तान के सलामी बल्‍लेबाज मोहम्‍मद शाहजाद ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी बहुत शांत और धैर्यशाली व्‍यक्ति हैं। वह धोनी से वह प्‍यार करते हैं।

भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली ने कहा है कि धोनी जानते हैं कि उन्‍हें क्‍या करना है और वह क्‍या कर रहे हैं। वह कई मैच जीत चुके हैं और वह इस खेल के लीजेंड हैं। कोहली ने कहा कि हम यह जानते हैं कि उन्‍होंने हमारे लिए जबरदस्‍त जिम्‍मेदारी निभाई है और यह निभाते रहेंगे। मैने हमेशा उनकी सलाह ली है और मानी है यह मेरे लिए बहुत फायदेमंद साबित हुई है।

विराट कोहली ने कहा है कि धोनी वह मेरे कप्‍तान रहे हैं और वह मेरे कप्‍तान रहेंगे। हमने उनके साथ क्रिकेट को जिया है और उसका लुत्‍फ उठाया है। जब मैं टीम में आया था तो उन्‍होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे मौका दिया। हमारी बहुत अच्‍छी अंडरस्‍टैंडिंग है। धोनी शानदार क्रिकेटर और बेहतरीन व्‍यक्ति हैं। हम उनके बेहतर की दुआ करते हैं।

विश्‍व के नंबर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहा कि 2016 में वह धोनी की कप्‍तानी में वनडे क्रिकेट में आए थे। धोनी की वजह से मेरे लिए खुद को स्‍टैब्लिश करना आसान रहा। क्‍योंकि वह इतने शांत और कूल हैं कि उनसे चाहें जब कुछ भी सवाल कर लो। इससे यह फायदा हुआ कि मैं कभी किसी डाउट में नहीं रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।