विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KSCA T20 2024: राहुल द्रविड़ के बेटे लीग क्रिकेट खेलने को तैयार, समित को मैसूर वॉरियर्स ने 50 हजार रुपये में खरीदा

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 26 Jul 2024 07:00 AM (IST)

समित द्रविड़ को मैसूर वॉरियर्स ने 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। समित आगामी महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 ...और पढ़ें

राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ लीग क्रिकेट खेलने को तैयार। फोटो- सोशल मीडिया
राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ लीग क्रिकेट खेलने को तैयार। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. राहुल द्रविड़ के बेटे समित लीग क्रिकेट खेलने को तैयार
  2. समित दविड़ को मैसूर वॉरियर्स ने 50 हजार में खरीदा
  3. करुण नायर की कप्तानी में खेलें पहला लीग टूर्नामेंट

पीटीआई, एजेंसी। भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच और कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को गुरुवार को महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 के आगामी सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी के दौरान मैसूर वॉरियर्स ने अपने साथ जोड़ लिया। वॉरियर्स ने मध्यक्रम के बल्लेबाज और तेज गेंदबाज समित को 50 हजार रुपये में खरीदा।

वॉरियर्स टीम के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "उनका हमारी टीम में होना अच्छी बात है, क्योंकि उन्होंने केएससीए के लिए विभिन्न आयु वर्ग टूर्नामेंटों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।"

कर्नाटक अंडर-19 टीम का रह चुके हैं हिस्सा

समित द्रविड़ कर्नाटक अंडर-19 टीम का हिस्सा थे जिसने इस सत्र में कूच बिहार ट्रॉफी जीती थी और वह इस साल की शुरुआत में लंकाशायर टीम के खिलाफ केएससीए एकादश के लिए भी खेल चुके हैं।

पिछले सीजन की उपविजेता वॉरियर्स की कमान करुण नायर के हाथों में होगी। टीम की तेज गेंदबाजी की अगुआई प्रसिद्ध कृष्णा करेंगे, जिन्हें एक लाख रुपये में खरीदा गया है।

प्रसिद्ध कृष्णा को टीम ने जोड़ा

नायर को फ्रेंचाइजी ने बरकरार रखा है, जबकि प्रसिद्ध ने हाल ही में अपने बाएं प्रॉक्सिमल क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी कराई है। वह क्रिकेट में वापसी करने को बेताब हैं। कृष्णा से समित को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

यह भी पढे़ं- Rahul Dravid ने गाली पर दी थी पलटवार करने की सलाह, भारत के स्टार प्लेयर ने बताया पूरा किस्सा

यह भी पढे़ं- Team India Support Staff: सेनापति गौतम गंभीर की आर्मी में होंगे ये सिपाही! राहुल द्रविड़ के चहेते को भी मिल सकती जगह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।