विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ताजा टी 20 रैंकिंग में लोकेश राहुल को हुआ फायदा, पाकिस्तान इतने अंकों से भारत से आगे

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 12 Mar 2019 09:11 PM (IST)

राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और दो मैचों में 47 और 50 रन की पारी खेली थी जिसका उन्हें फायदा मिला है।

ताजा टी 20 रैंकिंग में लोकेश राहुल को हुआ फायदा, पाकिस्तान इतने अंकों से भारत से आगे
ताजा टी 20 रैंकिंग में लोकेश राहुल को हुआ फायदा, पाकिस्तान इतने अंकों से भारत से आगे

दुबई। आइसीसी द्वारा जारी ताजा टी 20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज लोकेश राहुल को एक स्थान का फायदा हुआ है और वो अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी 20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और दो मैचों में 47 और 50 रन की पारी खेली थी जिसका उन्हें फायदा मिला है।

वहीं भारतीय गेंदबाज की बात करें तो चाइनामैन कुलदीप यादव को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो भी पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम मौजूद हैं जबकि गेंदबाजी में अफगानिस्तान के राशिद खान टॉप पर मौजूद हैं। 

टीम रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान की टीम पहले नंबर पर है और उसके 135 अंक हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय टीम है और वो पाकिस्तान से 13 अंक पीछे है। भारत के इस वक्त 122 अंक हैं। इंग्लैंड की टीम 121 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने मौजूदा रैंकिंग में एक बार फिर से अपने टी 20 करियर की बेस्ट रैंकिंग यानी तीसरे स्थान की बराबरी कर ली है। राशिद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज में पांच विकेट लिए थे जिसकी वजह से उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ और वो तीसरे नंबर पर आ गए हैं। आदिल राशिद पहली बार रैंकिंग में 700 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।