विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election result 2019: गौतम गंभीर का 'आतिशी' ट्वीट, AAP को भी धो डाला

By Vikash GaurEdited By:
Published: Thu, 23 May 2019 04:47 PM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 04:53 PM (IST)

Lok Sabha Election result 2019 टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अब सियासी पिच पर भी जमकर रन बना रहे हैं।

Lok Sabha Election result 2019: गौतम गंभीर का 'आतिशी' ट्वीट, AAP को भी धो डाला
Lok Sabha Election result 2019: गौतम गंभीर का 'आतिशी' ट्वीट, AAP को भी धो डाला

नई दिल्ली, जेएनएन। Lok Sabha Election result 2019: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अब सियासी पिच पर भी जमकर रन बना रहे हैं। ईस्ट दिल्ली से बीजेपी की सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गौतम गंभीर बड़ी जीत की ओर हैं। गौतम गंभीर ने पूर्वी दिल्ली के कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी को हराने की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। 3 लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे गौतम गंभीर पहली बार में भी संसद की सीढ़ी चढ़ जाएंगे।

लगभग जीत तय होने के बाद बीजेपी नेता गौतम गंभीर ने आम आदमी पार्टी के अलावा अपनी प्रतिद्वंदी उम्मीदवार लवली और आतिशी पर निशाना साधा है। गौतम गंभीर ने अपने ट्वीट में लिखा है, "ना तो ये 'लवली' कवर ड्राइव थी और ना ही 'आतिशी' बल्लेबाजी। ये केवल बीजेपी दिल्ली और बीजेपी इंडिया टीम की साझेदारी का नतीजा है। हम लोगों की पसंद पर खरे उतरेंगे। फिर एक बार मोदी सरकार।"

इसके अलावा गौतम गंभीर ने एक दूसरे ट्वीट में AAP और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। गंभीर ने दूसरे ट्वीट में लिखा है, "इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने अपना ज़मीर और ईमान खोया है, 8 महीने में अपनी सत्ता खोएगा ! जितना कीचड़ AAP ने दिल्ली में फैलाया है, उतना ही ‘कमल’ दिल्ली में खिलेगा !!"

East Delhi Lok Sabha seat result 2019

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, गौतम गंभीर को 5 बजे तक 614285 वोट मिले हैं। वहीं, 279394 वोट के साथ कांग्रेस प्रत्याशी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी 195962 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।