विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 के बीच में एक बार फिर बिक गई राजस्थान रॉयल्स, इस दिग्गज ने खरीदी हिस्सेदारी

Published: Sun, 03 May 2026 04:48 PM (IST)

आईपीएल-2026 के बीच पहले सीजन की विजेता राजस्थान रॉयल्स को नए मालिक मिले हैं। बिजनेस की दुनिया के दिग्गज ने इस फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदी है।

राजस्थान रॉयल्स को मिले नए मालिक

राजस्थान रॉयल्स को मिले नए मालिक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में बदलाव हुआ है। भारतीय मूल के बिजनेसमैन लक्ष्मी मित्तल ने इस फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया है। उनके अलावा सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के आदर पूणावाला ने भी फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी खरीदी है। हालांकि, मौजूदा मालिक मनोज बादले के पास अभी भी कुछ प्रतिशत हिस्सेदारी है और वह इसका हिस्सा रहेंगे।

इन सभी ने मिलकर 15.660 करोड़ में फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक अपने पास लिया है जिसमें फ्रेंचाइजी की बाकी टीमें पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल है। क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी।

सब रह गए हैरान

लक्ष्मी मित्तल द्वारा किया गया ये ऐलान काफी हैरान करने वाला है क्योंकि पहले अमेरिका के काल सोमानी,रोब वॉल्टन और हैम्प फैमिली ने साझेदारी के दौर पर इस फ्रेंचाइजी की हिस्सेदारी खरीदने की बात कही थी,लेकिन अब मित्तल परिवार इसका नया मालिक बना है। करार के मुताबिक, मित्तल परिवार फ्रेंचाइजी का मुख्य मालिक होगा। उनके पास फ्रेंचाइजी का 75 फीसदी हिस्सा होगा। पूणावाला के पास 18 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। बाकी बची सात प्रतिशत की हिस्सेदारी पुराने निवेशकों के पास ही रहेगी।

एक संयुक्त बयान में बताया गया है, "मिस्टर बादले राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करना चालू रखेंगे। वह पहले और अभी के मालिकों के बीच पुल का काम करेंगे।

बीसीसीआई की मुहर लगनी बाकी

अभी इस करार पर बीसीसीआई और सीसीआई के अलावा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मुहर लगनी बाकी है। मित्तल परिवार के आदित्य और वनिशा भी इसका हिस्सा होंगे। मित्तल परिवार का राजस्थान से गहरा रिश्ता रहा है। वह राजस्थान के सादुलपुर के एक गांव में पैदा हुए थे। उन्होंने बयान में कहा कि उनका परिवार राजस्थान से है और इसलिए वह किसी और टीम का हिस्सा नहीं हो सकते थे।

यह भी पढ़ें- 'हार्दिक का किसी ने साथ नहीं दिया', मुंबई के खिलाड़ियों पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा; सूर्या-तिलक भी लपेटे में आए

यह भी पढ़ें- SRH vs KKR: IPL का पहला शतक लगाने वाले भारतीय को आखिरकार मिला मौका, पहले सीजन से है लीग का हिस्‍सा