कुमार संगकारा और उनके परिवार के साथ एयरपोर्ट पर हुई बदसलूकी, RR के हेड कोच ने कहा- धमकी दी और भेदभाव किया
राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा ने बताया कि उन्हें आयरलैंड में रायनेयर एयरलाइन ...और पढ़ें
-1793247130041_m.webp)
कुमार संगकारा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के पूर्व कप्तान और राजस्थान रॉयल्स (RR) के मौजूदा समय में हेड कोच कुमार संगकारा और उनके परिवार के साथ आयरलैंड में रायनेयर एयरलाइन के एक स्टाफ ने बदसलूकी की। संगकारा ने स्टाफ पर धमकी देने और भेदभाव का आरोप लगाया।
संगकारा ने कहा कि यह व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य था और उनका ये आयरलैंड की राजधानी डबलिन में पहला खराब अनुभव था। संगकारा ने इस दौरान एक्स पर पोस्ट कर अपनी भड़ास निकाली।
संगकारा ने स्टाफ पर निकाला गुस्सा
संगकारा को उनके शांत स्वभाव के लिए जाना जाता है। मगर उनके साथ डबलिन में जिस तरह का व्यवहार हुआ, उसके बाद संगकारा का गुस्सा फूटा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर रायनेयर एयरलाइन पर अपनी भड़ास निकाली है।
संगकारा ने लिखा, 'क्या किसी ने डबलिन में रायनेयर एयरलाइन के स्टाफ द्वारा भेदभाव का सामना किया है? मैंने अपने परिवार के साथ अभी किया और ये हैरान करने वाला है। बात करने तरीका, चीजों को संभालने का तरीका और धमकी भरा रवैया किसी भी यात्री के लिए अस्वीकार्य है। डबलिन में मेरा पहला खराब अनुभव।'
Has anyone experienced discriminatory gate personnel @Ryanair in Dublin ? I with my family just did and it was shocking. The tone of address and the mishandling of procedure and threatening behavior. Unacceptable for any passenger. First bad experience in Dublin
— Kumar Sangakkara (@KumarSanga2) October 28, 2026
पिछले साल फिर से सौंपी गई थी RR की जिम्मेदारी
संगकारा को पिछले साल फिर से राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले साल 2021 से 2024 तक वो टीम के मुख्य कोच थे। मगर 2025 में राहुल द्रविड़ को ये जिम्मेदारी मिली।
संगकारा को राजस्थान ने डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बना दिया। मगर राजस्थान के आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद इस साल संगकारा को फिर से हेड कोच बनाया गया था।
संगकारा की अगुवाई में राजस्थान आईपीएल 2026 में चौथे पायदान पर ही। इससे पहले उन्होंने 2022 में राजस्थान के आईपीएल फाइनल में पहुंचने के 17 साल के सूखे को खत्म किया था। हालांकि, राजस्थान को फाइनल में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था।
