विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए, जब मलिंगा की आखिरी गेंद थी नो-बॉल, हार के बाद अंपायर पर भड़क उठे कप्तान कोहली

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Fri, 29 Mar 2019 02:53 AM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 07:11 AM (IST)

अंपायर के फैसले से मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि जब वह मैदान से बाहर गए तब किसी ने बताया कि वह एक नो बॉल थी।

जानिए, जब मलिंगा की आखिरी गेंद थी नो-बॉल, हार के बाद अंपायर पर भड़क उठे कप्तान कोहली
जानिए, जब मलिंगा की आखिरी गेंद थी नो-बॉल, हार के बाद अंपायर पर भड़क उठे कप्तान कोहली

बेंगलुरु, प्रेट्र। आरसीबी पर मुंबई इंडियंस की जीत में एक बड़ा विवाद पैदा हो गया। मैच की आखिरी गेंद पर आरसीबी को सात रनों की जरूरत थी। लसिथ मलिंगा गेंदबाजी कर रहे थे और सामने शिवम दुबे थे। उस गेंद पर सिर्फ एक रन बना, लेकिन रीप्ले में देखा गया कि मलिंगा का पैर क्रीज से आगे बढ़ा हुआ था। यानी वह एक नो बॉल थी, लेकिन अंपायर ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इस पर बुरी तरह भड़क गए। मैच के बाद उन्होंने कहा कि यह बहुत गलत बात है। हम आइपीएल में खेल रहे हैं ना कि क्लब का कोई मैच। अंपायर को अपनी आंखें खोलकर रखनी चाहिए थीं। वह एक बड़ी नो बॉल थी। आखिरी गेंद पर इस तरह का फैसला बहुत बुरी बात है। करीबी मैचों में अगर इस तरह के फैसले आते रहे तो मैं नहीं जानता कि क्या होगा। अंपायरों को अधिक सजग होना चाहिए था।

अंपायर के फैसले से मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा भी नाराज नजर आए। उन्होंने कहा कि जब वह मैदान से बाहर गए तब किसी ने बताया कि वह एक नो बॉल थी। इस तरह के फैसले खेल के लिए अच्छे नहीं हैं। रोहित ने कहा कि इससे पिछले ओवर में भी बुमराह की एक गेंद वाइड नहीं थी, लेकिन अंपायर ने उसे वाइड करार दिया। करीबी मुकाबलों में इस तरह के फैसले भारी पड़ सकते हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।