विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरोन पोलार्ड की घर वापसी, इस टीम के लिए खेलेंगे CPL 2019

By Vikash GaurEdited By:
Published: Thu, 09 May 2019 11:44 AM (GMT+05:30)

मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल 2019 खेल रहे वेस्टइंडीज के पावर हिटर किरोन पोलार्ड की कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में घर वापसी हो गई है।

किरोन पोलार्ड की घर वापसी, इस टीम के लिए खेलेंगे CPL 2019
किरोन पोलार्ड की घर वापसी, इस टीम के लिए खेलेंगे CPL 2019

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल 2019 खेल रहे वेस्टइंडीज के पावर हिटर किरोन पोलार्ड की कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में घर वापसी हो गई है। किरोन पोलार्ड पहली बार अपनी घरेलू टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए सीपीएल 2019 खेलेंगे। बुधवार को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स (Trinbago Knight Riders) फ्रैंचाइजी ने इस बात का एलान किया है कि किरोन पोलार्ड इस बार उनकी टीम के लिए खेलेंगे और वो टीम के मुख्य प्लेयर हैं।

4 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच खेले जाने वाले सीपीएल के सातवें सीजन में किरोन पोलार्ड तीसरी टीम के लिए खेलते नज़र आएंगे। किरोन पोलार्ड इससे पहले बारबाडोस ट्रिडेंट्स (Barbados Tridents) और सेंट लुसिया स्टार्स के लिए सीपीएल खेल चुके हैं। सीपीएल डेब्यू के समय से पांच साल तक किरोन पोलार्ड ने बारबाडोस ट्रिडेंट्स टीम की कप्तानी की। इस दौरान साल 2014 में बारबाडोस ट्रिडेंट्स को उन्होंने चैंपियन बनाया। साल 2013 से 2017 तक बारबाडोस ट्रिडेंट्स के साथ खेलने वाले किरोन पोलार्ड पिछले साल सेंट लुसिया स्टार्क के लिए खेले।

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स टीम के डायरेक्टर वेंकी मैसूर ने एक बयान में कहा है, "हमें खुशी है कि किरोन पोलार्ड घर वापसी कर रहे हैं। पोलार्ड के टीम में होने से युवा खिलाड़ियों खासकर ट्रिनी ब्वॉयज को फायदा मिलेगा। हमसे अब इस बात का इंतजार नहीं हो रहा कि किरोन पोलार्ड कब मैदान में उतरें। 4 सितंबर को मैदान में उतरने के बाद फैंस का भी रिस्पोंस टीम को अच्छा मिलेगा।"

T20 क्रिकेट के सबसे मंझे हुए खिलाड़ियों में से एक किरोन पोलार्ड अब 474 T20 मैच खेल चुके हैं। किरोन पोलार्ड के नाम सीपीएल में सबसे तेज अर्ध शतक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज है। सीपीएल के 58 मैचों में पोलार्ड के बल्ले से करीब 150 के स्ट्राइकरेट से 1410 रन निकले हैं। फिलहाल, किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल का 12वां सीजन खेल रहे हैं। इस दौरान वे 238 रन बना चुके हैं।

 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।