विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टी-10 लीग: केरला नाइट्स ने बंगाल टाइगर्स को दी सात विकेट से मात

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 02 Dec 2018 03:52 PM (IST)

बंगाल टाइगर्स को टी-10 क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन में केरला नाइट्स के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

टी-10 लीग: केरला नाइट्स ने बंगाल टाइगर्स को दी सात विकेट से मात
टी-10 लीग: केरला नाइट्स ने बंगाल टाइगर्स को दी सात विकेट से मात

नई दिल्ली, जेएनएन। बंगाल टाइगर्स को दुबई में खेली जा रही टी-10 क्रिकेट लीग के दूसरे सत्र में केरला नाइट्स के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों टीमों के अलावा नॉर्दन वारियर्स और पखतून्स की टीमें में भी क्वालीफायर में पहुंच गईं और उन दोनों का सामना क्वालीफायर फाइनल में एक-दूसरे से होगा।

दिन के पहले ग्रुप मैच में बंगाल टाइगर्स ने 10 ओवर में पांच विकेट पर 123 रन बनाए। जवाब में जॉनी बेयरस्टो की 24 गेंदों में 84 रनों की पारी की मदद से केरला ने तीन विकेट खोकर आठ गेंद शेष रहते 126 का स्कोर कर मैच अपने नाम किया। दूसरे मैच में नॉर्दन वारियर्स ने एकतरफा प्रदर्शन कर राजपूत्स को सात विकेट से हरा दिया। खारे पियरे के तीन विकेट के दम पर नॉर्दन ने राजपूत्स को 10 ओवर में आठ विकेट पर 64 रनों पर रोक दिया।

जवाब में निकोलस पूरन के तेजतर्रार 45 रनों से नॉर्दन ने 5.5 ओवर में तीन विकेट पर 67 रन बनाकर मैच जीत लिया। तीसरे मैच में मराठा ने सिंधिज पर नौ विकेट से जीत दर्ज की। शेन वॉटसन के नाबाद 46 रन से सिंधिज ने चार विकेट पर 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मराठा ने नजीबुल्लाह जादरान के 24 गेंदों में 60 रनों की मदद से एक विकेट पर 99 रन बनाकर मैच जीत लिया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।