विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदार जाधव की इस वजह से भारतीय वनडे टीम में नहीं हुई वापसी

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 26 Oct 2018 02:08 PM (IST)Updated: Fri, 26 Oct 2018 02:10 PM (IST)

केदार जाधव को वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले तीन वनडे मैचों के लिए वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया।

केदार जाधव की इस वजह से भारतीय वनडे टीम में नहीं हुई वापसी
केदार जाधव की इस वजह से भारतीय वनडे टीम में नहीं हुई वापसी

नई दिल्ली, जेएनएन। वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का एलान किया तो गया लेकिन उसमें केदार जाधव का नाम शामिल नहीं था। केदार ने टीम में शामिल नहीं किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मुझे नहीं पता कि टीम में मेरा चुनाव किस वजह से नहीं किया गया। उन्होंने टीम में चयन ना होने पर हैरानी भी जताई थी और काफी निराश भी लग रहे थे, लेकिन अब पता चल गया है कि आखिरकार उन्हें वनडे टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने जाधव को टीम में नहीं चुनने का कारण बताया है।

प्रसाद ने कहा कि केदार जाधव की फिटनेस के इतिहास को देखते हुए उनका चयन वनडे टीम में नहीं किया गया। इससे पहले भी वो फिट हुए थे और टीम में आने के बाद फिर से अनफिट हो गए। हमारा ये सोचना था कि देवधर ट्रॉफी में इंडिया ए जीत जाती है तो जाधव के पास एक मैच और होगा और उसके जरिए हम उनकी फिटनेस का अंदाजा लगा पाते। हालांकि ये हो सकता है कि हम केदार जाधव को अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर चौथे वनडे से पहले टीम में शामिल कर लें। क्रिकेटर्स को ये समझना होगा कि चयन का एक तरीका होता है और सेलेक्टर्स को उसे फॉलो करना पड़ता है। 

आपको बता दें कि केदार जाधव एशिया कप के फाइनल मुकाबले में चोटिल हो गए थे और टीम इंडिया ने वो मैच आखिरी गेंद पर काफी मुश्किल से जीता था। फिलहाल केदार देवधर ट्रॉफी में इंडिया ए के लिए खेले थे और तेजी से 41 रन भी बनाए थे। जाधव का फिटनेस ही टीम में उनकी वापसी में सबसे बड़ी बाधा है और उन्हें भारतीय टीम में वापसी के लिए अपनी फिटनेस तो साबित करनी ही होगी। अब एक नवंबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी में खेलकर जाधव अच्छा प्रदर्शन कर टीम में वापसी कर सकते हैं। 

केदार जाधव भारतीय टीम के लिए निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हैं और वो पिछले कई वनडे मुकाबलों में अपनी गेंदबाजी के जरिए भी सबको खूब चौंकाया है। अगले वर्ष इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए जाधव अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। वैसे वो अब टीम में वापसी कब करते हैं ये देखना दिलचस्प होगा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।