विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RCB के मार्केटिंग हेड की मुसीबतें बढ़ीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत,सुनवाई 12 जून तक टाली

Published: Mon, 09 Jun 2025 09:58 PM (IST)

आरसीबी के आईपीएल जीतने के बाद बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत का जश्न मनाया गया था जिसमें स्टेडियम ...और पढ़ें

आरसीबी के जीत के जश्न में मची थी भगदड़
आरसीबी के जीत के जश्न में मची थी भगदड़

बेंगलुरु, पीटीआई : कर्नाटक हाईकोर्ट ने सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को अंतरिम राहत नहीं दी। उन्हें छह जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जानलेवा भगदड़ के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने मामले की सुनवाई मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी।

साथ ही, कोर्ट ने पुलिस को 12 जून तक आरसीबी और इवेंट पार्टनर डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई करने से रोक दिया और मामले की अगली सुनवाई 12 जून तय की।

मुख्यमंत्री के कहने पर हुई गिरफ्तारी

अपनी याचिका में सोसले ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया था। आरसीबी और डीएनए ने जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए कोर्ट का रुख किया था। जस्टिस एसआर कृष्ण कुमार ने मामले की सुनवाई 12 जून के लिए निर्धारित की है। जज ने अनावश्यक गिरफ्तारियों के खिलाफ चेतावनी देते हुए राज्य सरकार से कहा, "यह एक सज्जन व्यक्ति की समझ है..जब तक हम मामले की सुनवाई कर रहे हैं, तब तक आप कुछ भी न करें।"

कोर्ट ने यह भी कहा कि पहले से ही गिरफ्तार सोसाले से जुड़ी याचिका 10 जून को सुबह 10.30 बजे अलग से सुनी जाएगी। सोमवार को सोसले के वकील ने कोर्ट के समक्ष कहा कि केंद्रीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने आरसीबी के मार्केटिंग प्रमुख को इसलिए गिरफ्तार किया क्योंकि सीएम सिद्दरमैया ने उनकी गिरफ्तारी का आदेश दिया था। भगदड़ के बाद दर्ज की गई एफआईआर के मद्देनजर उन्हें बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह दुबई जा रहे थे। सोसले की याचिका में छह जून की सुबह उनकी गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाया गया था तथा यह आरोप लगाया गया था कि पुलिस की कार्रवाई राजनीतिक निर्देशों से प्रभावित थी।

ये है मामला

आरसीबी ने 17 साल बाद आईपीएल की खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीत का जश्न का कार्यक्रम रखा गया था। इस जश्न में हजारों की तादाद में लोग पहुंचे थे। स्टेडियम के बाहर काफी भीड़ हो गई थी जिसे संभालना मुश्किल हो रहा था। इसी बीच भगदड़ मच गई और 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। कई लोग इसमें घायल हो गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।