विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करण जौहर ने हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल से मांगी थी माफी, उन्हें मिला था ये जबाव

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 25 Jan 2019 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 11:49 PM (IST)

पांड्या अब टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे जबकि लोकेश राहुल इंडिया ए के लिए खेलेंगे।

करण जौहर ने हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल से मांगी थी माफी, उन्हें मिला था ये जबाव
करण जौहर ने हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल से मांगी थी माफी, उन्हें मिला था ये जबाव

डावोस। भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल टीवी शो कॉफी विद करण के दौरान महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के बाद बुरी तरह से फंस गए थे और उन पर बीसीसीआइ ने बैन लगा दिया था। फिलहाल सीओए ने दोनों का बैन तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। इसके बाद हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे और लोकेश राहुल को इंडिया ए टीम में जगह दी गई है। 

इस सारे घटना क्रम पर शो के होस्ट करण जौहर ने कहा कि वो बोर्ड के फैसले से खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं पांड्या और राहुल से माफी मांगना चाहूंगा। मेरे शो की वजह से उन्हें इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनकी मां क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हैं और वो सारे मैच देखती हैं। इस विवाद के बाद से वो काफी नाराज थीं क्योंकि वो पांड्या की फैन हैं। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम ऐसा कैसे कर सकते हो। वो मुझ पर आरोप लगा रही थीं और फिर मुझे मेरी गलती का अहसास हुआ। 

करण ने बताया कि जब दोनों को भारत वापस भेजा गया तब मैंने दोनों खिलाड़ियों को मैसेज करके उनसे माफी मांगी। इसके जबाव में उन्होंने कहा कि इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। करण ने कहा कि अगर मैं उनकी जगह होता तो काफी नाराज होता और मैं कुछ भी कर सकता था। अब अपने शो में क्रिकेटर्स को बुलाने पर उन्होंने कहा कि शायद पहली और आखिरी बार क्रिकेटर्स मेरे शो में नजर आए थे। भविष्य में शो में कॉफी के साथ क्रिकेटर्स का स्वागत करूंगा। लेकिन मुझे नहीं लगता कि अब कोई शो में आएगा। दोनों खिलाड़ियों ने शो के दौरान वैसा ही व्यवहार किया जैसा पहले से यहां होता रहा है। लेकिन हममें से किसी को भी नहीं पता था कि मैं या वो शो के बाद परेशानी में आ जाएंगे।

करण ने कहा कि मुझे अपनी गलती का अहसास है। मैं क्रिकेट समुदाय से आग्रह करता हूं कि मुझे एक मौका और दें। अगली बार में क्रिकेट के बारे में पढ़कर आउंगा और शो के दौरान उसके बारे में ही चर्चा की जाएगी।करण ने ने कहा कि शो के दौरान उन लोगों ने कुछ गलत बात कही तो उन दोनों के खिलाफ लोगों ने ज्यादा कड़ा रुख अपना लिया। अब उन्हें उनके किए की सजा मिल चुकी है तो इन दोनों शानदार क्रिकेटर्स को वापस मैदान में उतरने दें। मुझे लगता है कि उन्होंने अपनी इस गलती से सीखा और मैंने भी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।