यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Champions Trophy 2025 से पहले रोहित शर्मा के दोस्त का हुआ तलाक, 14 साल का रिश्ता तबाह
रोहित शर्मा इस समय दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों में व्यस्त हैं लेकिन इसी बीच उनके अच्छे दोस्त माने ...और पढ़ें

HighLights
- साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान का हुआ तलाक
- 14 साल के रिश्ते को इस खिलाड़ी ने कहा अलविदा
- रोहित शर्मा के साथ आईपीएल में खेल चुका है ये खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान और दुबई की संयुक्त मेजबानी में 19 तारीख से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है। लेकिन इस शुरुआत से पहले रोहित शर्मा के एक पुराने दोस्त के जीवन में उथल-पुथल मच गई है। इस शख्स का 14 साल का रिश्ता खत्म हो गया और नौबत तलाक की आ गई। इस शख्स का नाम है ज्यां पॉल ड्यूमिनी यानी जेपी ड्यूमिनी।
साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज का 14 साल बाद तलाक हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। ड्यूमिनी और उनकी पत्नी स्यू ने सहमति से अलग होने का फैसला किया है।
यह भी पढ़ें- IPL 2025 में Mumbai Indians के पहले मैच में हार्दिक नहीं रोहित शर्मा करेंगे कप्तानी! जानिए इसके पीछे का कारण
सोशल मीडिया पर बयानबाजी
ड्यूमिनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि एक साथ कई शानदार पल बिताने के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। ड्यूमिनी ने लिखा, "काफी सोच समझने के बाद स्यू और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि हमने साथ में कई शानदार पल बिताए और दो बच्चियों के मात-पिता बने। इस समय हम प्राइवेसी को बनाए रखने की उम्मीद करते हैं क्योंकि हम बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। हम दोस्त रहेंगे। हमारा अलगाव दोस्ताना तरीके से हुआ है।"
2011 में हुई थी शादी
ड्यूमिनी और स्यू की शादी 2011 में हुई थी। इस शादी में तकरीबन 300 लोगों को बुलाया गया था जिसमें मोर्ने मोर्केल, मार्क बाउचर, ग्रीम स्मिथ के नाम शामिल थे। ड्यूमिनी आईपीएल में भी खेले। वह मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे। रोहित शर्मा ने जब डेक्कन चाजर्स के साथ खेलते हुए मुंबई के खिलाफ हैट्रिक ली थी तो उसमें ड्यूमिनी का विकेट शामिल था।
इसके बाद 2018 में वह रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम में भी खेले। दोनों की दोस्ती काफी अच्छी मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- Rohit Sharma बनना चाहेंगे वर्ल्ड नंबर-1 बैटर, Champions Trophy 2025 में बस करना होगा ये काम
