विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या World Cup 2019 खेलने के लिए बेताब हैं जोफ्रा आर्चर, दिया ये बयान

By Vikash GaurEdited By:
Published: Sun, 05 May 2019 11:54 AM (IST)

जोफ्रा आर्चर का इंग्लैंड की नेशनल क्रिकेट टीम में जोरदार स्वागत हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया।

क्या World Cup 2019 खेलने के लिए बेताब हैं जोफ्रा आर्चर, दिया ये बयान
क्या World Cup 2019 खेलने के लिए बेताब हैं जोफ्रा आर्चर, दिया ये बयान

डबलिन, एएफपी। जोफ्रा आर्चर का इंग्लैंड की नेशनल क्रिकेट टीम में जोरदार स्वागत हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ जोफ्रा आर्चर ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। इस एकमात्र वनडे मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से जीत मिली। इंग्लैंड टीम में शामिल होने को लेकर जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि अब उन्हें इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम में शामिल ना किए जाने को लेकर कोई शिकवा नहीं है।  

बारबाडोस में जन्मे फास्ट बोलर जोफ्रा आर्चर ने शुक्रवार को वनडे में डेब्यू किया। इसके बाद आज यानी रविवार, 5 मई को 24 वर्षीय जोफ्रा आर्चर टी20 इंटरनेशनल मैच में भी डेब्यू करने वाले हैं। जोफ्रा आर्चर अब पूरी तरह से वर्ल्ड कप खेल सकते हैं क्योंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने निवास योग्यता नियम को बदलकर सात साल से तीन साल कर दिया है। हालांकि, इंग्लैंड की वर्ल्ड कप की प्रारंभिक टीम में उनका नाम शामिल नहीं है। 

Sussex स्टार जोफ्रा आर्चर ने टी20 क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में क्या वनडे की नंबर वन टीम इंग्लैंड आखिरी स्टेज पर जोफ्रा आर्चर को टीम में एंट्री देगी? आर्चर ने आयरलैंड के मार्क एडेर को वनडे मैच में 90 मील प्रति घंटा की तेजी से यॉर्कर गेंद फेंककर क्लीन बोल्ड कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। टीम में स्वागत को लेकर कहा कि मुझे इंग्लैंड टीम के साथ अच्छा लगा और मेरे से किसी को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। टीम का हर सदस्य अच्छा है। 

वर्ल्ड कप टीम में चयन को लेकर जोफ्रा आर्चर ने कहा, "कोई भी इस बारे में सोच सकता है। लेकिन, मैं इस समय अच्छा खेलने की कोशिश करूंगा। मैं वर्ल्ड कप को लेकर ज्यादा नहीं सोच रहा। निश्चित रूप से वो खिलाड़ी इस बात को डिजर्व करते हैं, जो लंबे समय से टीम के साथ रहे हैं और टीम को इस मुकाम पर पहुंचाया है। इसलिए मुझे बुुरा नहीं लग रहा कि मैं वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं बना पाया।"

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।