विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोफ्रा आर्चर ने पहनी इस देश की जर्सी, इन 2 खिलाड़ियों ने भी किया इंटरनेशनल डेब्यू

By Vikash GaurEdited By:
Published: Fri, 03 May 2019 06:11 PM (IST)

IPL 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड टीम की जर्सी पहन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है।

जोफ्रा आर्चर ने पहनी इस देश की जर्सी, इन 2 खिलाड़ियों ने भी किया इंटरनेशनल डेब्यू
जोफ्रा आर्चर ने पहनी इस देश की जर्सी, इन 2 खिलाड़ियों ने भी किया इंटरनेशनल डेब्यू

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL के 12वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए दर्जनभर के करीब विकेट चटकाने वाले जोफ्रा आर्चर ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। इंग्लैंड टीम की जर्सी पहन जोफ्रा आर्चर ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में कदम रखा है। वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम में अपनी छाप छोड़ने के लिए जोफ्रा आर्चर के पास ये सुनहरा मौका है। हालांकि, जोफ्रा आर्चर को वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की प्रारंभिक 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया है।

जोफ्रा आर्चर के साथ-साथ दो और खिलाड़ियों को इंग्लैंड की कैप मिली है। आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे मैच में जोफ्रा आर्चर, डेविड मलान और बेन फोक्स को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला है। इंग्लैंड दौरे पर आई आयरलैंड यहां एकमात्र वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड टीम अपने ही घर में पाकिस्तान की टीम के साथ दो-दो हाथ करेगी। वर्ल्ड कप के लिहाज से ये इंग्लैंड के पास अपने खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए सबसे अच्छा मौका है।

जोफ्रा आर्चर के करियर की बात करें तो उन्होंने पिछले साल आइपीएल में भी डेब्यू किया। राजस्थान के लिए साल 2018 में डेब्यू करने वाले आर्चर अब तक आइपीएल के 21 मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में जोफ्रा आर्चर ने 26 विकेट अपने नाम किए हैं। इस साल जोफ्रा आर्चर ने आइपीएल 2019 के कुल 11 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 विकेट चटकाए। 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले जोफ्रा आर्चर बारबाडोस में पैदा हुए थे।

जोफ्रा आर्चर के साथ वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले डेविड मलान इंग्लैंड के लिए टेस्ट और T20 क्रिकेट खेल चुके हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स भी इंग्लैंड के लिए पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं। पहली बार उन्हें वनडे क्रिकेट टीम में शामिल किया है। डेविड मलान और बेन फोक्स के पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है। तभी उन्हें वनडे टीम में जगह मिल सकती है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।