विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जो रूट ने जड़ा शानदार शतक, कोहली भी रह गए पीछे, दुनिया ने किया सलाम

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sat, 17 Nov 2018 02:06 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:41 AM (IST)

जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 124 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने कोहली को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया।

जो रूट ने जड़ा शानदार शतक, कोहली भी रह गए पीछे, दुनिया ने किया सलाम
जो रूट ने जड़ा शानदार शतक, कोहली भी रह गए पीछे, दुनिया ने किया सलाम

कैंडी, जेएनएन। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में कप्तान जो रूट ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 124 रन बनाए। रूट के इस शतक के चलते इस मुकाबले में इंग्लैंड की स्थिति मजबूत हो गई। इसी के साथ जो रूट ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी एक मामले में पीेछे छोड़ दिया। इस पारी के दौरान ही रूट ने कोहली को टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ा।

रूट ने कोहली को छोड़ा पीछे

जो रूट ने 124 रन की इस पारी के साथ ही टेस्ट क्रिकेट में 6455 रन बना लिए है। रूट ने अब तक 76* टेस्ट मैच खेले हैं। वहीं विराट कोहली ने अबतक 73 टेस्ट मैचों में 6331 रन बनाए हैं। शतकीय पारी की बदौलत रूट ने कोहली के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (6363) को भी पीछे कर दिया। रूट ने 76* मैचों में 15 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं। उनका अधिकतम स्कोर फिलहाल 254 रन है।

रूट की शतकीय पारी ने इंग्लैंड और श्री लंका के दर्शकों के अलावा क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी हैरान किया। इसकी वजह श्रीलंका के कैंडी ग्राउंड की वह पिच थी। जहां गेंद काफी स्पिन हो रही थी, लेकिन रूट आखिर तक टिके रहे।

वीरेंदर सहवाग ने रूट की पारी को खास बताया, वहीं सौरव गांगुली ने लिखा, 'उस पिच पर रूट ने क्या शानदार प्रदर्शन किया। ऐसी टर्निंग पिच पर लगाए गए यह अबतक के बेस्ट शतकों में शामिल है।'

रूट की तारीफ में मोहम्मद कैफ ने लिखा, 'रूट की पारी मास्टरक्लास थी। उन्होंने दिखाया कि मुश्किल परिस्थितियों में स्पिन को कैसे खेला जाता है।'

इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 और दूसरी पारी मे 346 रन बनाए थे। वहीं श्री लंका पहली पारी में 336 रन बनाकर आउट हुई थी। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।