विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aus vs SL: जो ब‌र्न्स व ट्रेविस हेड के शतकों से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, दोनों के बीच हुई 308 रन की साझेदारी

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 01 Feb 2019 07:50 PM (IST)

जो ब‌र्न्स (नाबाद 172) और ट्रेविस हेड (161) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 308 रन की शानदार साझेदारी हुई।

Aus vs SL: जो ब‌र्न्स व ट्रेविस हेड के शतकों से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, दोनों के बीच हुई 308 रन की साझेदारी
Aus vs SL: जो ब‌र्न्स व ट्रेविस हेड के शतकों से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, दोनों के बीच हुई 308 रन की साझेदारी

कैनबरा, रायटर। जो ब‌र्न्स (नाबाद 172) और ट्रेविस हेड (161) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 308 रन की शानदार साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 384 रन का मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया। मनुका ओवल मैदान पर दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 384 रन का स्कोर बना लिया है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसका यह फैसला उस समय गलत साबित होता दिखाई देने लगा जब उसने 28 रन के अंदर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। इनमें मार्कस हैरिस (11), उस्मान ख्वाजा (00) और मार्नस लाबुशेन (06) के विकेट शामिल थे।

ब‌र्न्स और हेड ने चौथे विकेट के लिए 308 रन की बेहतरीन साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को ना सिर्फ संकट से बाहर निकाला, बल्कि उसे एक मजबूत स्कोर की ओर पहुंचा दिया। ब‌र्न्स का टेस्ट में यह चौथा शतक है। इसके अलावा उनकी यह सर्वश्रेष्ठ पारी भी है। ब‌र्न्स अब तक 243 गेंदों का सामना कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26 चौके लगाए हैं। हेड का यह पहला शतक है। उन्होंने 204 गेंदों की शतकीय पारी में 21 चौके और एक छक्का लगाया। कुर्टिस पैटरसन 48 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाकर नाबाद हैं। श्रीलंका की ओर से विश्वा फनरंडो को अब तक तीन और चमीका करुणारत्ने को एक विकेट मिला है।

आपको मजबूती के साथ खेलना होता है : ब‌र्न्स

कैनबरा, रायटर। शानदार पारी खेलने के बाद ब‌र्न्स ने कहा कि यह बेहद कठिन होता है। आपको हर परिस्थतियों में अच्छा खेलना होता है। कई बार आपकी बनाई रणनीति लंबे समय तक नहीं चलती है। यह अच्छी भी हो सकती है और बुरी भी हो सकती है। ऐसा दिन बेहद शानदार होता है जब आपको अपने हेलमेट को चूमने का मौका मिलता है। यह बेहद अच्छा दिन है, क्योंकि आपको नहीं पता कि यह आपका आखिरी टेस्ट होगा या फिर टीम से भी बाहर निकाले जा सकते हैं। आप सब कुछ हल्के में नहीं ले सकते हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारी होती है। आपको अच्छा खेलना होता है। यह उन दिनों में से एक है जिस पर मैं खुद पर खुश हो सकता हूं। आपको इस खेल से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, क्योंकि आपके बुरे दिन भी आते हैं। ब‌र्न्स ने पहला शतक लगाने वाले हेड की भी तारीफ की, जिन्होंने उनके साथ चौथे विकेट के लिए 308 रनों की साझेदारी की। उन्होंने कहा कि कैनबरा में ऑस्ट्रेलियन वार मेमोरियल में भी जाने से उन्हें देश के लिए खेलने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि आपको ऑस्ट्रेलिया के लोगों के लिए रन बनाने की उत्सुकता रहती है और आप शतक लगाना चाहते हो। चाहते हो कि मैदान में मौजूद दर्शक आपका अभिवादन करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।