यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BAN vs IND 2nd Test: विकेट चटकाने के बाद भावुक दिखे Jaydev Unadkat, केएल राहुल को लगाया गले; देखें VIDEO
बांग्लादेश और भारत (BAN vs IND) के बीच दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। 12 बाद भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) को बांग्लादेश (BAN vs IND) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला। ढाका के शेर-ए बांग्ला स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच में जयदेव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 अहम विकेट चटकाए। पहली विकेट लेने के बाद जयदेव का खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। इसमें वह केएल राहुल को गले लगाते हुए और भावुक दिखे।
दरअसल, बांग्लादेश और भारत (BAN vs IND) के बीच दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल ने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (Jaydev Unadkat) को प्लेइंग XI में शामिल किया। उनादकट ने 12 साल बाद वापसी करते ही अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया।
A moment to remember for Unadkat in his life. pic.twitter.com/ZVC2hmMXZf
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 22, 2022
वापसी पर जीता दर्शकों का दिल
बता दें कि जयदेव उनादकट ने 16 दिसंबर 2010 में भारत के लिए अपना पहला टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन उस समय वो एक भी विकेट नहीं हासिल कर पाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिलते ही उन्होंने अपना दमखम दिखाया और 2 अहम विकेट चटकाए। वहीं, स्टैंड में बैठे दर्शकों ने ताली बाजाकर उनकी वापसी पर उनका स्वागत किया।
विकेट चटकाने के बाद केएल राहुल को लगाया गले
बता दें कि जयदेव उनादकट ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन को एक खतरनाक बाउंसर डाली और इस गेंद पर हसन असहज नजर आए और गेंद सीधे केएल राहुल के हाथ में चली गई। जिसके बाद जयदेव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वो एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए नजर आए। अब इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विकेट चटकाने के बाद जयदेव के चेहरे पर मुस्कान तो थी ही, लेकिन अंदर से वो भावुक नजर आए। उन्होंने इस दौरान केएल राहुल को गले भी लगाया। इस दृश्य ने हर किसी को प्रभावित किया। इसके साथ ही जयदेव ने मुशफिकुर रहीम को पंत के हाथों कैच आउट कराया।
