विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरफराज खान के टीम इंडिया में सेलेक्‍ट होने से युवा बल्‍लेबाज की लगी लॉटरी, वेस्‍ट जोन में मिला अपना जलवा बिखेरने का मौका

Published: Mon, 10 Aug 2026 06:21 PM (IST)

सरफराज खान के भारतीय टीम में चयन के बाद वेस्ट जोन टीम में बदलाव किया गया है। उनकी जगह सौराष्ट्र ...और पढ़ें

सरफराज खान

सरफराज खान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सरफराज खान का भारतीय टीम में चयन होने के बाद उनके स्थान पर वेस्ट जोन टीम को अपने स्क्वाड में बदलाव करना पड़ा है। सरफराज वेस्ट जोन टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम में चुन लिया गया है। खान की जगह सौराष्ट्र के जय गोहिल को टीम में शामिल किया गया है। वे पहले स्टैंडबाय का हिस्सा थे लेकिन अब स्क्वाड में उनकी एंट्री हो चुकी है।

25 साल के गोहिल घरेलू क्रिकेट में एक उभरते हुए नाम हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। वेस्ट जोन की टीम में शामिल होने वाले वे सौराष्ट्र के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके अलावा टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज हार्विक देसाई भी हैं। गोहिल घरेलू क्रिकेट में तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हैं। उनके आने से टीम को और मजबूती मिलेगी।

जय गोहिल वेस्ट जोन की टीम में शामिल

गोहिल पहले स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल थे। अब उन्हें स्क्वाड में जगह मिली है। गोहिल का घरेूल क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन में कमाल की बैटिंग की। 6 मैचों में उन्होंने 58.11 की औसत के साथ 523 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक शामिल रहे। 25 वर्षीय बल्लेबाज ने अब तक 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।

इन 12 मैचों में उन्होंने 47.77 की शानदार औसत के साथ, दो शतक और चार अर्धशतक के दम पर 860 रन बनाए हैं। उन्होंने दिसंबर 2022 में असम के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। उसी सीजन सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के खिताब पर अपना कब्जा जमाया था और गोहिल उस टीम का हिस्सा थे।

सरफरजा खान को मिली टीम इंडिया में जगह

साई सुदर्शन चोट की वजह से श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए। पहले उन्हें फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था लेकिन वे अपनी फिटनेस टेस्ट सीरीज के लिए साबित नहीं कर सके। इसके बाद सरफराज को टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। सरफराज टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें- छह गेंदों पर 6 छक्के... बल्लेबाज ने मचाया तूफान और बना दिया रिकॉर्ड, टीम को दिलाई बड़ी जीत

यह भी पढ़ें- IND vs SL: 17 किलो वजन घटाया, कश्‍मीर में की कड़ी ट्रेनिंग; Sarfaraz Khan ने इस तरह जीता सेलेक्‍टर्स का विश्‍वास