विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत की World Cup टीम में जवाहरलाल नेहरू और सचिन तेंदुलकर की एंट्री, जानिए कैसे

By Vikash GaurEdited By:
Published: Wed, 17 Apr 2019 06:50 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 12:24 AM (IST)

भारत की World Cup टीम का एलान हो गया है। इस टीम में सोशल मीडिया ने जवाहरलाल नेहरू और सचिन तेंदुलकर को भी शामिल कर दिया है।

भारत की World Cup टीम में जवाहरलाल नेहरू और सचिन तेंदुलकर की एंट्री, जानिए कैसे
भारत की World Cup टीम में जवाहरलाल नेहरू और सचिन तेंदुलकर की एंट्री, जानिए कैसे

नई दिल्ली, जेएनएन। इस समय लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ये कहते नहीं थक रही कि जो कुछ देश के लिए अच्छा किया वो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया। वहीं, भाजपा हर एक कमी की वजह के पीछे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दोषी मानती है। दिवगंत होने के करीब तीन दशक बाद राजनीति में तो उनके नाम की एंट्री हुई ही है। साथ ही साथ क्रिकेट में भी अब उनका जिक्र होने लगा है। 

दरअसल, भारत की क्रिकेट वर्ल्ड कप की टीम में भी जवाहरलाल नेहरू का नाम जुड़ गया है। बीसीसीआइ द्वारा टीम का एलान करने के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह के Memes चल रहै हैं, जिसमें ये दिखाया जा रहा है कि टीम में जवाहरलाल नेहरू हैं। यकीन ना हो तो सोशल मीडिया पर शेयर की गई नीचे की तस्वीर देख लीजिए। 

हर एक खिलाड़ी के नाम से एक-एक अल्फाबेट लेकर खुराफाती दिमाग वाले लोगों ने इसमें पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र कर दिया है। इसके अलावा एक दूसरी तस्वीर में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी नाम है। सचिन तेंदुलकर का भी नाम जवाहरलाल नेहरू के नाम की तरह है। एक-एक अक्षर को हाईलाइट करके सचिन का नाम उकेरा गया है। 

आपको बता दें, एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली बीसीआइ की चयन समिति ने सोमवार को इंग्लैंड और वेल्स में 30 मई से होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का एलान किया है। इस टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में हैं। वहीं, रोहित शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा, शिखर धवन, केएल राहुल, विराट कोहली(कप्तान), विजय शंकर, एमएस धौनी(विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।