विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jasprit Bumrah के सिर सजा ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 का ताज, इन 3 दिग्गजों का छन से टूटा सपना

Published: Tue, 28 Jan 2025 06:01 PM (IST)

Jasprit Bumrah ICC Cricketer of the Year Award 2024 भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ ...और पढ़ें

Jasprit Bumrah के सिर सजा ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 का ताज
Jasprit Bumrah के सिर सजा ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 का ताज

HighLights

  1. Jasprit Bumrah ने जीता ICC Men's Cricketer of the Year Award 2024
  2. 2024 में Jasprit Bumrah ने टेस्ट में झटके कुल 71 विकेट
  3. सचिन तेंदुलकर समेत इन दिग्गजों के खास क्लब में शामिल हुए बुमराह

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Jasprit Bumrah ICC Cricketer of the Year Award 2024: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 का अवॉर्ड जीत लिया है। उन्होंने ट्रेविस हेड, जो रूट, हैरी ब्रूक जैसे स्टार खिलाड़ियों को पछाड़कर आईसीसी का ये बड़ा अवॉर्ड अपने नाम किया।

जसप्रीत बुमराह पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम किया हैं। उनसे पहले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और आर अश्विन को ये सम्मान मिला है।

Jasprit Bumrah ने जीता ICC Men's Cricketer of the Year 2024 Award

दरअसल, 31 साल के भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah Wins Sir Garfield Sobers Award for ICC Cricketer of the Year 2024) लगातार उपलब्धियां हासिल करने में लगे हुए हैं। हाल ही में टेस्ट मेंस आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने के बाद जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी का एक बड़ा अवॉर्ड भी जीत लिया हैं।

यह भी पढ़ें: ICC ने भी माना Jasprit Bumrah की गेंदबाजी का लोहा, दिया खास सम्‍मान; जानकर हर भारतीय को होगा गर्व

बुमराह के लिए साल 2024 बेहद ही शानदार रहा, जहां उन्होंने कुल 21 इंटरनेशनल मैच खेलेते हुए 86 बैटर्स को अपना शिकार बनाया। 

13 टेस्ट मैच खेलते हुए उन्होंने कुल 71 विकेट लिए, जबकि 8 टी20I मैच में बुमराह ने 15 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने गेंद से अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया और टी20 विश्व कप 2024 में भारत के टाइटल जीतने में उनका अहम योगदान रहा। बुमराह ने टी20 विश्व कप 2024 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी जीता था।

ICC Cricketer of the Year Award जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स

  • राहुल द्रविड़- 2004
  • सचिन तेंदुलकर- 2010
  • आर अश्विन- 2016
  • विराट कोहली- 2017,2018
  • जसप्रीत बुमराह- 2024

ICC Men's Cricketer of the Year अवॉर्ड जीतने वाले प्लेयर्स

  • साल 2010- सचिन तेंदुलकर
  • साल 2011- जोनाथन ट्रॉट
  • साल 2012- कुमार संगकारा
  • साल 2013- माइकल क्लार्क
  • साल 2014- मिचेल जॉनसन
  • साल 2015- स्टीव स्मिथ
  • साल 2016- आर अश्विन
  • साल 2017- विराट कोहली
  • साल 2018- विराट कोहली
  • साल 2019- बेन स्टोक्स
  • साल 2021- शाहीन अफरीदी
  • साल 2022- बाबर आजम
  • साल 2023- पैट कमिंस
  • साल 2024- जसप्रीत बुमराह

साल 2024 बुमराह के लिए रहा यादगार

  • आईसीसी मेंस टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड बुमराह ने जीता।
  • आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (दिसंबर) का अवॉर्ड जीता।
  • आईसीसी मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2024) का खिताब जीता।