विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shikhar Dhawan: ईशान किशन की एक पारी, पड़ी गब्बर के करियर पर भारी; श्रीलंका के खिलाफ नहीं हुआ चयन

By Sameer ThakurEdited By: Sameer Thakur
Published: Wed, 28 Dec 2022 10:41 AM (IST)

Shikhar Dhawan श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के वनडे टीम में शिखर धवन को मौका नहीं मिला है। बांग्लादेश के ...और पढ़ें

Team India Squad: टी20 और टेस्ट के बाद वनडे से भी हुई शिखर धवन की छुट्टी (डिजाइन फोटो)
Team India Squad: टी20 और टेस्ट के बाद वनडे से भी हुई शिखर धवन की छुट्टी (डिजाइन फोटो)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ चुनी गई टीम इंडिया में एक नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है। यह नाम है बांग्लादेश दौरे पर टीम का हिस्सा रहे शिखर धवन की, जिन्हें इस वनडे स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। 2023 का साल वनडे वर्ल्ड कप का साल है, ऐसे में साल के पहले ही असनाइमेंट में धवन को मौका न मिलना उनके करियर के लिए खतरे की घंटी है।

धवन पहले भी कई इंटरव्यू में इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उनका एकमात्र लक्ष्य भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना है, लेकिन अब उनके टीम में वापसी की उम्मीदें थोड़ी धूमिल हुई है। टेस्ट और टी20 स्क्वॉड से पहले ही बाहर हो चुके धवन को अब वनडे टीम से भी ड्रॉप कर दिया गया है। हालांकि इसकी कहानी बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान लिख दी गई थी।

पहले धवन का खराब प्रदर्शन और फिर आखिरी मैच में ईशान किशन की धमाकेदार पारी ने धवन की वापसी की उम्मीदों पर चर्चा तेज कर दी थी और अब उसी का असर सामने आया है।

ईशान की एक पारी धवन के करियर पर भारी

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को रोहित शर्मा के स्थान पर अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया था। उस मैच में उन्होंने 131 गेंद पर 210 रन की विस्फोटक पारी खेल दी।ईशान ने उस मैच में 126 गेंद पर 200 रन बनाकर सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।

उनकी इस धमाकेदारी पारी के बाद यह तय हो गया था कि वनडे की टीम में अब उनको नजरअंदाज करना टीम मैनेजमेंट के लिए मुश्किल होगा। श्रीलंका के खिलाफ हुए टीम के ऐलान में हुआ भी यही, जब शिखर धवन को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली।

क्या खत्म हो गया गब्बर का करियर?

जब वर्ल्ड कप की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, ऐसे में क्या मान लिया जाए कि यहां से धवन के लिए टीम में वापसी करना आसान नहीं होगा। अगर ऐसा हुआ तो उनके इंटरनेशल करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बन जाएगी। इतना ही नहीं श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में यदि शुभमन गिल और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज ने अच्छा प्रदर्शन कर दिया तो उनके आगे की राह और भी मुश्किल हो जाएगी।

उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 167 ODI मैच में 44.11 की औसत से 6,793 रन बनाए हैं। उनके नाम 17 सेंचुरी और 39 हाफ सेंचुरी है।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक , अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़ें- Team India Squad: पंत और धवन की छुट्टी, श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के ऐलान की पांच खास बातें