यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Team India Squad: पंत और धवन की छुट्टी, श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया के ऐलान की पांच खास बातें
Team India Squad श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया ऐलान कर दिया गया है। इस ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर लिया गया है। 3 जनवरी से 15 जनवरी के बीच होने वाले इस दौरे पर श्रीलंका की टीम 3 T20I के अलावा 3 वनडे मैच खेलेगी। इस दौरे पर भारत के लिए जो टीम चुनी गई है उसमें कई ऐसी खास बातें हैं जो आपको जानने चाहिए।
टी20 में टॉप थ्री के बिना टीम इंडिया
टी20 टीम की बात करें तो टीम इंडिया टॉप थ्री के बिना उतरेगी। केएल राहुल, रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। रोहित चोट के कारण इस टीम से बाहर हैं तो वहीं विराट कोहली ने ब्रेक एक बार फिर साल की शुरुआत ब्रेक से की है। केएल राहुल को लेकर चर्चा है कि वह शादी करने वाले हैं और इसलिए इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
टी20 में हार्दिक को कमान
टी20 टीम में हार्दिक पांड्या को तीसरी बार टीम इंडिया की कमान मिली है, जबकि 2022 टी20 के स्टार खिलाड़ी सूर्याकुमार यादव को उप-कप्तान बनाया गया है। हालांकि, वनडे टीम में टीम की कमान रोहित के पास ही है।
कई खिलाड़ियों को मौका नहीं
बांग्लादेश दौरे पर टीम का हिस्सा रहे शिखर धवन, रिषभ पंत को इस दौरे पर टीम में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी इस टीम में जगह नहीं मिली है।
#TeamIndia squad for three-match ODI series against Sri Lanka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/XlilZYQWX2
— BCCI (@BCCI) December 27, 2022
मुकेश कुमार और शिवम मावी को पहली बार मौका
आइपीएल ऑक्शन में धूम मचाने वाले गेंदबाज मुकेश कुमार और शिवम मावी को पहली बार टी20 की टीम में शामिल किया गया है। देखना दिलचस्प होगा कि वह आखिरी इलेवन में जगह बना पाते हैं या नहीं।
#TeamIndia squad for three-match T20I series against Sri Lanka.#INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/iXNqsMkL0Q
— BCCI (@BCCI) December 27, 2022
टी20 टीम में संजू को मौका
टी20 टीम में विकेटकीपर के तौर पर ईशान किशन और संजू सैमसन को शामिल किया गया है, जबकि वनडे टीम में सैमसन को मौका नहीं मिला है। वनडे में ईशान किशन के अलावा केएल राहुल विकेटकीपर के तौर पर शामिल हैं।
