विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ireland vs Afghanistan: 11वें नंबर के इस बल्लेबाज ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

By TaniskEdited By:
Published: Mon, 18 Mar 2019 04:03 PM (GMT+05:30)

आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच देहरादून में खेले गए टेस्ट मैच में आयरलैंड के 11 वें नंबर के बल्लेबाज टिम मुर्ताघ ने दोनों पारियों में 25 से ज्यादा रन बनाए जो एक रिकॉर्ड है।

Ireland vs Afghanistan: 11वें नंबर के इस बल्लेबाज ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
Ireland vs Afghanistan: 11वें नंबर के इस बल्लेबाज ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

देहरादून, एजेंसी। आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच देहरादून में खेले गए टेस्ट मैच में कई रिकॉर्डस बने। इस दौरान आयरलैंड के 11 वें नंबर के बल्लेबाज टिम मुर्ताघ ने भी एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। मुर्ताघ इस क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट के दोनों पारियों में 25 से ज्यादा रन बनाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बनगए।   

मुर्ताघ ने पहली पारी में आयरलैंड के लिए नाबाद 54 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने 27 रनों की पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट के 142 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ। गौरतलब है कि सोमवार को मैच के तीसरे दिन आफगान टीम ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। इससे पहले आयरलैंड पहली पारी में सिर्फ 172 रन बनाकर आउट हो गई। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने पहली पारी में 314 रन बनाए। दूसरी पारी में आयरलैंड ने 288 रन बनाए।   

अफगानिस्तान ने जीत के लिए मिले 147 रनों के लक्ष्य को मुकाबले के चौथे दिन 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। रहमत शाह को दोनों पारियों में दमदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने अपने तीसरे दिन के स्कोर एक विकेट पर 29 रनों से आगे खेलना शुरू किया। 

बता दें कि अफगानिस्तान ने पिछले साल भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था, जहां वह एक पारी और 262 रनों से हार गया था। दूसरी ओर, आयरलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था जिसमें वह पांच विकेट से हार गया था। यह दोनों टीमों का दूसरा मैच था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।