विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइपीएल के अगले सीजन से पहले बदल गया दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम, पर क्या बदलेगी किस्मत

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 04 Dec 2018 06:27 PM (GMT+05:30)

आइपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम बदल दिया गया है।

आइपीएल के अगले सीजन से पहले बदल गया दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम, पर क्या बदलेगी किस्मत
आइपीएल के अगले सीजन से पहले बदल गया दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम, पर क्या बदलेगी किस्मत

नई दिल्ली, जेएनएन। आइपीएल 2019 में दिल्ली फ्रेंचाइजी एक नए नाम के साथ मैदान पर उतरेगी। अब दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम आधिकारिक तौर पर बदल दिया गया है और दिल्ली कैपिटल्स रखा गया है। दिल्ली फ्रेंचाइजी की तरफ से इस बात की जानकारी सोशल साइट्स के जरिए दी गई। पिछले एक सप्ताह से इसे लेकर दिल्ली की टीम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी और आखिरकार नए नाम का एलान कर दिया गया। अगले सीजन के लिए टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ही रहेंगे। 

दिल्ली की टीम आइपीएल के ग्यारह सीजन में एक बार फिर खिताब नहीं जीत पाई। टीम के कई कप्तान बदले, खिलाड़ियों को बदला गया लेकिन इस टीम की किस्मत नहीं बदली और ये टीम अब भी खिताब के लिए तरस रही है। हालांकि इस नए नाम के साथ टीम को फायदा होता है या नहीं ये तो अगले सीजन में ही पता चलेगा। आपको बता दें कि इस टीम का मालिकाना हक GMR ग्रुप और JSW स्पोर्ट्स के पास है। पिछले सीजन में भी टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और ये टीम 10 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर थी।  

आइपीएल के अगले सीजन के लिए एक बार फिर से टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं। दिल्ली की टीम ने ग्लेन मैक्सवेल व गौतम गंभीर जैसे खिलाड़ियों को तो रिलिज कर ही दिया मो. शमी को भी बाहर कर दिया गया। दिल्ली की टीम ने विंडो ट्रेड के जरिए शिखर धवन को अपनी टीम में शामिल किया है। फिलहाल टीम में काफी अच्छे बल्लेबाज जैसे कि रिषभ पंत, श्रेयस अय्यर व पृथ्वी शॉ मौजूद हैं। टीम में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मो. कैफ को सहायक कोच के तौर पर शामिल किया गया है। इन बदलावों के साथ दिल्ली की टीम अगले सीजन में मैदान पर उतरेगी पर क्या टीम की किस्मत बदलेगी। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।