विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैसे होता है IPL की प्राइज मनी का बंटवारा? प्‍लेयर्स या मालिक, किसके खाते में आते हैं करोड़ों रुपये

Published: Sun, 31 May 2026 06:40 PM (IST)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में आज (31 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा।

आरसीबी और गुजरात की टक्‍कर।

आरसीबी और गुजरात की टक्‍कर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग अब अपने अंजाम तक पहुंच गई है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में आज (31 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों ही टीमों ने लीग के इतिहास में 1-1 खिताब जीता है। ऐसे में आज जीतने वाली टीम दूसरी ट्रॉफी उठाएगी। 19वें सीजन का खिताब जीतने वाली टीम को प्राइज मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपये मिलेंगे। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि यह पैसे किसके खाते में आते हैं। मैदान पर पसीना बहाने वाले प्‍लेयर्स या अरबपति मालिकों के हिस्‍से में?

जानें क्‍या है बीसीसीआई का नियम

BCCI ने IPL के तहत मिलने वाली प्राइज मनी के बंटवारे को लेकर कड़े नियम बनाए हैं। इन नियमों के अनुसार, फाइनल मुकाबला जीतने वाली टीम को मिलने वाली प्राइज मनी का एक हिस्सा उन प्‍लेयर्स और सपोट्र स्टाफ को मिलना अनिवार्य है जो टीम को चैंपियन बनाने के लिए मैदान पर कड़ी मेहनत करते हैं। BCCI ने साफ कर दिया है कि कोई भी फ्रेंचाइजी पूरी प्राइज मनी अपने पास नहीं रख सकती। उसे तय नियमों के मुताबिक इसका एक निश्चित अमाउंट अपनी टीम के साथ शेयर करना होगा।

 

 

प्‍लेयर्स और मालिक को मिलेंगे करोड़ों

आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ प्राइज मनी मिलेगी। इसे 2 हिस्‍सों में बांटा जाता है। 1 भाग ओनर और दूसरा प्‍लेयर्स को दिया जाता है। ऐसे में फ्रेंचाइजी मालिक को 10 करोड़ और प्‍लेयर्स-कोचिंग स्‍टाफ को 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा प्‍लेयर्स को उनकी फीस भी मिलती है।

वहीं फ्रेंचाइजी मालिक इस 10 करोड़ प्राइज मनी के लिए इतना पैसा खर्च नहीं करते हैं। प्राइस मनी के अलावा, मीडिया राइट्स, होम ग्राउंड के टिकट, स्पॉन्सरशिप डील्स और एसोसिएट पार्टनर्स से भी फ्रेंचाइजी मालिकों की कमाई होती है।

यह भी पढ़ें- '3 ओवरों में ही हो जाएगा RCB का काम तमाम', फाइनल से पहले पूर्व कप्तान ने मौजूदा विजेता को चेताया

यह भी पढ़ें- IPL 2026: फाइनल से पहले विजय माल्‍या ने कन्नड़ में किया पोस्‍ट, इतिहास रचने से एक जीत दूर है RCB