विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2022 से पहले लखनऊ की टीम के साथ जुड़े ये 3 दिग्गज

By Vikash GaurEdited By:
Published: Wed, 22 Dec 2021 12:22 PM (IST)

IPL 2022 में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें खेलती नजर आने वाली हैं। लखनऊ और अहमदाबाद को आइपीएल की फ्रेंचाइजी ...और पढ़ें

लखनऊ में भी मैचों का आयोजन होगा (फाइल फोटो)
लखनऊ में भी मैचों का आयोजन होगा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, पीटीआइ। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2022 के सीजन से पहले लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने सपोर्ट स्टाफ में एक और दिग्गज को शामिल कर लिया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को लखनऊ की टीम का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया है। इससे पहले फ्रेंचाइजी ने दो और दिग्गजों को अपने साथ जोड़ने की घोषणा की थी, जिसमें मेंटर के रूप में गौतम गंभीर और मुख्य कोच के रूप में एंडी फ्लावर का नाम शामिल है।

48 वर्षीय हरियाणा की टीम के पूर्व खिलाड़ी विजय दहिया को लखनऊ की टीम में अहम जिम्मेदारी मिली है, जो उत्तर प्रदेश टीम के मौजूदा कोच भी हैं। उन्होंने इससे पहले दो बार आइपीएल जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम किया है। उन्होंने दिल्ली रणजी टीम को कोचिंग देने के अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए टैलेंट स्काउट के रूप में भी काम किया हुआ है। इस तरह उनके पास अच्छा खास अनुभव कोचिंग का है।

भारत के लिए 2 टेस्ट और 19 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने वाले विजय दहिया ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की है कि उनको लखनऊ की टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने इसको लेकर बताया, "आइपीएल में लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का मौका मिलने से मैं खुश हूं और इस जिम्मेदारी को लेकर बेहद आभारी हूं।" लखनऊ की टीम को नीलामी के तहत आरपीएसजी ग्रुप ने खरीदा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, केएल राहुल को लखनऊ की टीम की कमान मिलने की संभावना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ जैसे ही अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी को हरी झंडी दे देगी तो फिर लखनऊ की टीम केएल राहुल को आधिकारिक रूप से साइन कर सकती है और उन्हें कप्तान घोषित कर सकती है। अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी जिस कंपनी ने खरीदी है, उस पर आरोप है कि उसकी एक बेटिंग कंपनी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।