विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL नीलामी से ठीक पहले इस खिलाड़ी ने खेली तूफानी पारी, लगा दिए पांच गेंदों पर पांच छक्के

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 17 Dec 2018 06:13 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 08:03 AM (IST)

मुंबई के इस बल्लेबाज ने दूसरी बार छह गेंदों पर पांच छक्के लगाए।

IPL नीलामी से ठीक पहले इस खिलाड़ी ने खेली तूफानी पारी, लगा दिए पांच गेंदों पर पांच छक्के
IPL नीलामी से ठीक पहले इस खिलाड़ी ने खेली तूफानी पारी, लगा दिए पांच गेंदों पर पांच छक्के

 नई दिल्ली, जेएनएन। रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में मुुंबई के बल्लेबाज शिवम दूबे ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से ये जता दिया कि वो कितने काबिल हैं। इस सीजन में वो लगातार ये साबित कर रहे हैं कि वो बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की काबिलियत रखते हैं। इस वक्त रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में मुंबई का सामना बड़ोदा के साथ हो रहा है। इस मैच में भारतीय ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या भी खेल रहे हैं। इस सीजन में अब तक मुंबई का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है और ये टीम अब तक एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं रही है। हालांकि बड़ोदा की टीम अंत तालिका में इस वक्त मुंबई से उपर है। 

इस मैच में बड़ोदा के खिलाफ मुंबई ने पहली पारी में 465 रन बनाए जिसके जबाव में बड़ोदा की टीम 436 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में मुंबई के दो विकेट सिर्फ 20 रन पर गिर गए और टीम को मध्यक्रम के बल्लेबाज से आशा थी। इस मौके का फायदा उठाते हुए मुंबई के मध्यक्रम के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिवम दूबे ने 59 गेंदों पर 76 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में दो चौके और आठ छक्के लगाए। इसमें से पांच छक्के उन्होंने बड़ोदा के बाएं हाथ के स्पिनर स्वप्निल सिंह की गेंदों पर लगाए। शिवम ने उनकी पहली पांच गेंदों पर ये छक्के जड़े। हालांकि छठे गेंद पर वो ऐसा नहीं कर पाए और चूक गए। 

शिवम ने एक ही ओवर में पहली बार पांच छक्के नहीं लगाए हैं। इससे पहले भी वो ये कमाल कर चुके हैं। एमपीएल में उन्होंने प्रवीण तांबे के एक ओवर में पांच छक्के लगाए थे। आइपीएल के 12वें सीजन के लिए नीलामी मंगलवार को होगी और आठ फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की बोली लगाएंगे। ऐसे में दूबे की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद अगर उन्हें उनकी घरेलू फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस खरीद लेती है तो उनका सपना सच हो जाएगा। शिवम अच्छे बल्लेबाज तो हैं ही वो गेंदबाजी भी अच्छी करते हैं। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।