यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IPL Auction 2023 Live Streaming: 405 खिलाड़ियों की होगी नीलामी, जानें कब और कहां होगा आईपीएल ऑक्शन
कोच्चि में 23 दिसंबर को आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन एक दिन का होगा। 10 टीमों के पास अधिकतम 87 स्लॉट ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 के लिए कल यानी शुक्रवार को खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इस 405 खिलाड़ियों पर 10 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। बीसीसीआई ने जिन 405 खिलाड़ियों की सूची जारी की है। उनमें 273 भारतीय खिलाड़ी और 132 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या 282 है।
23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन एक दिन का होगा। 10 टीमों के पास अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध हैं। इनमें से 30 विदेश खिलाड़ियों का स्लॉट है। इस बार के मिनी ऑक्शन में भारतीय खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे, इशांत शर्मा और मनीष पांडे चाहेंगे की उन्हें कोई टीम खरीद ले।
बात करें किस टीम के पास इस मिनी आईपीएल के लिए सबसे ज्यादा पैसे बचे हैं तो उनमें सनराइजर्स हैदराबाद सबसे आगे है। हैदराबाद के पास कुल 42.25 करोड़ रुपये हैं। वहीं, सबसे कम पैसे कोलकाता नाइट राइडर्स के पास बचे हैं। इस मिनी ऑक्शन के लिए उसके पर्स में 7.2 करोड़ रुपये बचे हैं।
कब होगा आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन?
आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को होगा।
कहां होगा आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन?
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन केरला के कोच्चि शहर में होगा।
कितने बजे होगा शुरू होगा आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन?
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा।
कहां देख सकते हैं आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन?
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन को आप स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जीओ सिनेमा पर देख सकते हैं। आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन का प्रासरण दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा। इससे जुड़ी हर अपडेट आप दैनिक जागरण डॉट कॉम पर भी पढ़ सकते हैं।
