विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Auction 2023: धौनी से लेकर कोहली तक, ये हैं IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 23 Dec 2022 12:43 PM (IST)

IPL Auction 2023 आईपीएल के 16वें सीजन तक इन खिलाड़ियों को मिली सबसे ज्यादा सैलरी जिसमें नंबर 1 पर महेंद्र ...और पढ़ें

IPL Auction 2023 top ten highest income earning batsman in ipl 2022
IPL Auction 2023 top ten highest income earning batsman in ipl 2022

नई दिल्ली, स्पोर्टस्क डेस्क। दुनिया भर में देखी जाने वाली लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन की तैयारियां जोरों-शोरों से हो रही है। आज यानि 23 दिसंबर को आईपीएल 2023 ऑक्शन (IPL 2023 Auction) का आगाज कोच्चि में दोपहर 2:30 बजे होना है।

इस लीग में खेलने के फायदे तो कई है, जैसे पूरी दुनिया में पहचान होना, पैसों की बरसात होना और खास बात ये की खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के दम पर अपने देश की राष्ट्रीय टीम से खेलने का मौका मिलता है। आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बता रहे हैं टॉप-10 खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करते हैं। 

IPL Auction 2023: इतिहास में इन खिलाड़ियों को मिली है सबसे ज्यादा सैलरी

1. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)- ₹ 1,648,400,000

2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)- ₹ 1,626,000,000

3. विराट कोहली (Virat Kohli)- ₹ 1,582,000,000

4. सुरेश रैना (Suresh Raina)- ₹ 1,107,400,000

5. एबी डी विलियर्स (AB De Villiers)- ₹ 1,025,165,000

6. सुरेश नरेन (Suresh Narine)- ₹ 1,012,478,000

7. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir)- ₹ 946,200,000

8. रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)- ₹ 930,100,000

9. युवराज सिंह (Yuvraj Singh)- ₹ 846,050,000

10. शिखर धवन (Shikhar Dhawan)- ₹ 835,500,000

IPL नीलामी में अब तक की सबसे बड़ी बोली

आईपीएल के इतिहास में कुछ खिलाड़ियों पर सबसे बड़ी बोली लगी है। इनमें साल 2021 में राजस्थान रायल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2015 में दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को 16 करोड़ में खरीदा था। दिनेश कार्तिक को आरसीबी ने 10.5 करोड़ रुपये में 2019 में खरीदा। वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स 8.4 करोड़ में 2020 में, 2021 में शिमरन हेटमायर को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.75 करोड़ रुपये में, झाय रिचर्डसन को 2021 में पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा था।

यह भी पढ़ें- IPL 2023 Mini Auction: आज 87 स्लाट के लिए लगेगी 405 खिलाड़ियों पर बोली, पढ़ें किस टीम के पास बचा है कितना पैसा

यह भी पढ़ें- IPL 2023 से लागू होगा ‘इम्पैक्ट प्लेयर रूल’, क्या विदेशी खिलाड़ी उठा पाएंगे इस नियम का फायदा