विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RCB vs GT Playing-11: फाइनल जीतने के लिए गिल ने दिया इस गेंदबाज को मौका, आरसीबी ने भी लिया बड़ा फैसला

Published: Sun, 31 May 2026 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2026 07:40 PM (IST)

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी की टीम पहले गेंदबाजी करेगी। मौजूदा विजेता बिना बदलाव के उतरी है।

फाइनल में आमने-सामने आरसीबी और गुजरात

फाइनल में आमने-सामने आरसीबी और गुजरात

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 के फाइनल में मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमें अपने दूसरे खिताब की रेस में हैं।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। अरशद खान को साई की जगह मौका मिला है।

अरशद से मिलेगी मजबूती

अरशद चोट के कारण बाहर चल रहे थे। उनके आने से गुजरात की गेंदबाजी को मजबूती मिलेगी। अरशद तेज गेंदबाज हैं और अपनी धारदार गेंदबाजी से आरसीबी को मुसीबत में डाल सकते हैं। वह स्पिनर साई किशोर की जगह टीम में आए हैं।

 

विनिंग कॉम्बीनेशन के साथ उतरी आरसीबी

आरसीबी ने उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया है जिन्होंने पहले क्वालिफायर में गुजरात को हराया था। वेंकटेश अय्यर को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर चुना गया है। वह दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आएंगे। रोमारियो शेफर्ड को तमाम आलोचना के बाद भी टीम में मौका मिला है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधू, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज।

इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, साई किशोर।

आरसीबी- रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार।

इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर: वेंकटेश अय्यर, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।

यह भी पढ़ें- कैसे होता है IPL की प्राइज मनी का बंटवारा? प्‍लेयर्स या मालिक, किसके खाते में आते हैं करोड़ों रुपये

यह भी पढ़ें- तारक मेहता का उल्‍टा चश्‍मा की एक्‍ट्रेस को भेजे गंदे मैसेज, राजस्‍थान रॉयल्‍स के तलाकशुदा क्रिकेटर का कड़वा सच आया सामने- Video