विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL Playoffs Scenario: पंजाब की लगातार तीसरी हार के बाद रोमांचक हुई प्लेऑफ की रेस, बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ी CSK

Published: Thu, 07 May 2026 01:43 PM (IST)

पंजाब किंग्स की सनराइजर्स हैदराबाद से हार के बाद आईपीएल 2026 प्लेऑफ की दौड़ और भी रोमांचक हो गई है।

IPL 2026 Playoffs Qualification Scenarios

IPL 2026 Playoffs Qualification Scenarios

HighLights

  1. सनराइजर्स ने 33 रनों से पंजाब किंग्स को किया पराजित

  2. कूपर कोनोली की नाबाद शतकीय पारी गई बेकार

  3. पंजाब किंग्स कैसे अब प्लेऑफ के लिए कर सकती क्वालीफाई?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Playoffs Scenarios: सात मैचों तक अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स की गाड़ी अब पटरी से उतर चुकी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने बुधवार को पंजाब को 33 रन से हराया ही नहीं बल्कि पहले नंबर की गद्दी से भी उतार दिया। पंजाब ने कई कैच छोड़े, स्टंपिंग के मौके गंवाए जिसकी बदौलत सनराइजर्स ने 236 रनों का लक्ष्य रखा।

कूपर कोनोली (107*) के शतक के बावजूद पंजाब की टीम 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी और उसे लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी। सनराइजर्स अब 11 मैचों में 14 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब 13 अंक के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। 

पंजाब की हार की हैट्रिक के बाद प्लेऑफ की रेस और भी रोमांचक हो गई है। आइए जानते हैं 10 टीमों के प्लेऑफ समीकरण के बारे में।

टॉप-4 के लिए किस टीम को कितनी जीत की दरकार?

पंजाब किंग्स

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली 33 रन की हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम को अब अपने बाकी बचे हुए 4 मैच में से कम से कम दो मैच में जीत चाहिए, जिससे टीम 17 अंक तक पहुंच जाएगी और प्लेऑफ लगभग तय हो जाएगा। हालांकि, एक जीत के बाद उनके अच्छे नेट रन रेट (+0.571) से उन्हें फायदा मिल सकता है, लेकिन लगातार तीन हार ने टीम को थोड़ी परेशानी में डाल दिया।  

बाकी बचे मुकाबले- 

PBKS vs DC-11 मई 2026

PBKS vs MI-14 मई 2026

PBKS vs RCB- 17 मई 2026

PBKS vs  LSG- 23 मई 2026

सनराइजर्स हैदराबाद

पंजाब को 33 रन से हराने के बाद हैदराबाद की टीम ने सीजन में अपनी 7वीं जीत दर्ज की। इस जीत के बाद हैदराबाद को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए अब अपने बाकी बचे हुए तीन मैच में से सिर्फ 1 जीत की जरूरत है, जिसके बाद टीम 16 अंक के सुरक्षित आंकड़े तक पहुंच जाएगी। उनका नेट रन रेट +0.737 का है, जो टाई की स्थिति में बड़ा फायदा देगा। 

बाकी बचे मुकाबले

SRH vs GT-12 मई 2026

SRH vs CSK- 18 मई 2026

SRH vs RCB -22 मई 2026

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बाकी मैचों में दो से तीन जीत की दरकार है। टीम 16 से 18 अंक तक पहुंच सकती है। उनका नेट रन रेट +1.420 का है और वो पूरे टूर्नामेंट में सबसे मजबूत में से एक है, इसलिए 14 अंक पर भी टीम क्वालिफाई कर सकती है।

बाकी बचे मुकाबले

RCB vs LSG -7 मई 2026

RCB vs MI- 10 मई 2026

RCB vs KKR- 13 मई 2026

RCB Vs PBKS- 17 मई 2026

RCB vs SRH- 22 मई 2026

राजस्थान रॉयल्स

रियान पराग की आरआर टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे हुए 4 मैचों में से दो मैच में जीत चाहिए, जिससे टीम 16 अंक तक पहुंच जाएगी। आरआर की टीम को अपने नेट रन रेट (+0.510) को भी मजबूत बनाए रखना होगा ताकि पीछे चल रही टीमों से वह आगे जा सके और उनसे पीछे वाली टीमें उनसे आगे न जाएं।

बाकी बचे मुकाबले

RR vs GT- 9 मई 2026

RR vs DC- 17 मई 2026

RR vs LSG-19 मई 2026

RR vs MI- 24 मई 2026

गुजरात टाइटंस 

जीटी टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 टीमों के बराबर अंक पर हैं, लेकिन उनका नेट रन रेट -0.147 है, जो चिंता का विषय बना हुआ है। गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने आखिरी चार मैचों में कम से कम दो बड़ी जीत दर्ज करनी होंगी ताकि उनका नेट रन रेट सुधरे और वो राजस्थान रॉयल्स या ऊपर की चार बाकी टीमों में से किसी को पीछे छोड़ सकें।

बाकी बचे मुकाबले

GT vs RR- 9 मई 2026

GT vs SRH- 12 मई 2026

GT vs KKR- 16 मई 2026

GT vs CSK- 21 मई 2026

चेन्नई सुपर किंग्स

सीएसके को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी 4 मैचों में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे। टीम 16 अंक तक पहुंच सकती है। सीएसके का नेट रन रेट +0.151) है, जो कई टीमों के 14 या 16 अंक पर फंसने की स्थिति में अहम भूमिका निभा सकता है।

बाकी बचे मुकाबले

CSK vs LSG- 10 मई

CSK vs LSG- 15 मई

CSK vs SRH-18 मई

CSK vs GT- 21 मई

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए अपने बाकी सभी 5 मैच जीतने होंगे, जिससे टीम 17 अंकों तक पहुंच सकेगी। उनका खराब नेट रन रेट -0.539 चिंता का विषय है। 

बाकी बचे मुकाबले

KKR vs DC - 8 मई

KKR vs RCB-13 मई

KKR vs GT-16 मई

KKR vs MI-20 मई

KKR vs DC- 24 मई

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ज्यादा से ज्यादा 14 अंक तक ही पहुंच सकती है। इसलिए टीम को अपने सभी बाकी मैच जीतने होंगे और साथ ही ये दुआ करनी होगी कि 12 अंकों पर मौजूद बाकी टीमें अपने ज्यादा मैच हार जाएं। मुंबई का खराब नेट रन रेट (-0.649) उनकी प्लेऑफ की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है।

बाकी बचे मुकाबले

MI vs RCB- 10 मई 2026

MI vs PBKS- 14 मई 2026

MI vs KKR- 20 मई 2026

MI vs RR- 24 मई 2026

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेऑफ उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं। लखनऊ की टीम अगर अपने बचे हुए पांच मैच जीत भी लेती है तो भी ज्यादा से ज्यादा 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी। इसके अलावा उनका बेहद खराब नेट रन रेट (-1.076) उन्हें टॉप-4 में क्वालीफाई कराने के लिए मदद नहीं करेगा।

बाकी बचे मुकाबले

LSG vs RCB -7 मई

LSG vs CSK- 10 मई

LSG vs CSK- 15 मई

LSG vs RR- 19 मई

LSG vs PBKS- 23 मई

यह भी पढ़ें- IPL में पाकिस्तान की साजिश! प्लेऑफ से पहले बाहर होंगे ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर? मच गया बवाल

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स की बादशाहत खत्म, SRH का नंबर-1 पर कब्जा