विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MI vs RCB: वानखेड़े में काली पट्टी बांधकर उतरे मुंबई और आरसीबी के खिलाड़ी, रखा मौन; जानिए क्या है वजह

Published: Sun, 12 Apr 2026 07:38 PM (IST)

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधी है। जानिए इसकी वजह क्या है।

मुंबई और आरसीबी के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

मुंबई और आरसीबी के खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के लिए बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर उतरे हैं। इसके अलावा मैच की शुरुआत से पहले सभी ने एक मिनट का मौन भी रखा।

दरअसल, इस तरह से दोनों टीमों ने महान गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है जिनका आज निधन हो गया। वह 92 साल की थीं। आशा भोसले की शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हुआ है।

क्रिकेट से था प्यार

आशा भोसले को क्रिकेट से काफी प्यार था और वह सचिन तेंदुलकर को काफी पसंद करती थीं। क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी कई बार सामने आई है। उनके निधन की खबर से पूरे भारत में गम का माहौल है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने टॉस के बाद बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर मौन रखा। इस दौरान पूरा स्टेडियम भी खिलाड़ियों के साथ मौन था। पूरे स्टेडियम ने इस महान गायिका को श्रद्धांजलि दी।

मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई ने अपनी प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। मिचेल सैंटनर और मयंक मारकंडे टीम में आए हैं। वहीं गजनफर और दीपक चाहर को बाहर जाना पड़ा है। आरसीबी ने भी एक बदलाव किया है। जैकब डफी को जोश हेजलवुड की जगह टीम में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें- LSG vs GT: लखनऊ का अपने घर में हाल हुआ बेहाल, गिल-बटलर के दम पर गुजरात की लगातार दूसरी जीत

यह भी पढ़ें- पूर्व भारतीय कप्तान ने SRH को जमकर लगाई फटकार, बोले - 'वो शायद 500 रन बनाकर ही जीत पाएंगे'