विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईशान किशन बने सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान, पैट कमिंस हुए बाहर; अभिषेक शर्मा को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published: Wed, 18 Mar 2026 05:15 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2026 05:21 PM (IST)

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के लिए ईशान किशन को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। पैट कमिंस चोट के ...और पढ़ें

ईशान किशन को मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी

ईशान किशन को मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी

HighLights

  1. ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान बने

  2. पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे

  3. अभिषेक शर्मा को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला किया है। टीम ने युवा बल्लेबाज और हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम रोल निभाने वाले ईशान किशन को अपना कप्तान नियुक्त किया है। वह पैट कमिंस की जगह टीम की कप्तानी करेंगे। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को इस बात का एलान किया।

हालांकि, ये फैसला पूरे सीजन के लिए नहीं लिया गया है। दरअसल, पैट कमिंस चोट के कारण सीजन के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेलेंगे। जब तक वह वापस नहीं आ जाते तब तक ईशान टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

अभिषेक शर्मा बने उप-कप्तान

वहीं अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "पैट कमिंस चोट से उबर रहे हैं इसलिए वह सीजन के शुरुआती मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते तब तक ईशान किशन टीम के कप्तान होंगे और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान होंगे।

 

ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को इसी सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चैंपियन बनाया था। उन्होंने इस पूरे सीजन में दमदार खेल खेला और यही प्रदर्शन उनकी टीम इंडिया में वापसी की वजह भी बना था। ईशान पिछले साल ही हैदराबाद में आए हैं और उन्होंने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी कोहराम मचाया है। एक बार फिर उनके ऊपर नजरें होंगी। 

2024 में खेला था फाइनल

हैदराबाद को अपने दूसरे खिताब की तलाश है। इस टीम ने साल 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में पहली बार खिताब जीता था। साल 2024 में पैट कमिंस की कप्तानी में ये टीम फाइनल में तो पहुंची थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई थी। कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद ने शानदार काम किया है। ये टीम बेहद आक्रामक है और अपनी तूफानी बैटिंग लाइनअप के लिए जानी जाती है जिसमें अभिषेक, ईशान, हेनरिक क्लासेन, नीतिश कुमार रेड्डी जैसे तूफानी बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़ें- 'तिकड़ी' ने बचाया अभिषेक शर्मा का करियर, भारतीय ओपनर का खुलासा- टी20 वर्ल्ड कप से मिली सबसे बड़ी सीख

यह भी पढ़ें- KKR, IPL 2026 Swot Analysis: खिताब का 'चौका' लगा पाएगा KKR! इस बार क्‍या है टीम की ताकत और कमजोरी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।