विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RCB vs GT: आरसीबी की जीत के लिए फैंस कर रहे हैं हवन, बेंगलुरू में हुई स्पेशल पूजा

Published: Sun, 31 May 2026 04:04 PM (IST)

आरसीबी के फैंस का ट्रॉफी का लंबा इंतजार पिछले साल खत्म हुआ था। अब फैंस चाहते हैं कि ट्रॉफी उनकी ...और पढ़ें

आरसीबी को दूसरी ट्रॉफी का इंतजार

आरसीबी को दूसरी ट्रॉफी का इंतजार

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने में 17 साल लगे। इस टीम ने पिछले साल अपना पहला आईपीएल जीता था। अब आरसीबी की कोशिश अपना दूसरा खिताब जीतने की है और फैंस इसके लिए दुआ कर रहे हैं।

आईपीएल-2026 के फाइनल मैच में आज आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में जीत उसके लिए आसान नहीं रहने वाली है क्योंकि गुजरात भी दमदार फॉर्म में है।

बेंगलुरु में हुई पूजा

आरसीबी के फैंस को ट्रॉफी का इंतजार लंबे समय से रहा है। पिछले साल ये ट्रॉफी आई और अब फैंस चाहते हैं कि ट्रॉफी टीम के पास ही बनी रहे। बेंगलुरू में फैंस ने आरसीबी के जीत के लिए हवन और पूजा की है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ फैंस आरसीबी की जर्सी पहने हुए हैं। कुछ बच्चे भी इसमें दिखाई दे रहे हैं। आरसीबी की जीत के लिए फैंस बेताब हैं क्योंकि उन्होंने लंबे समय तक ट्रॉफी का सूखा झेला है।

 

विराट कोहली पर रहेंगी नजरें

फाइनल मैच में सबसे ज्यादा नजरें विराट कोहली पर रहेंगी। विराट कोहली का बल्ला इस सीजन जमकर चला है। उन्होंने 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। वैसे तो आईपीएल फाइनल में कोहली का बल्ला नहीं चला है। चार आईपीएल फाइनलों में से कोहली ने सिर्फ एक में अर्धशतक जमाया है। विराट कोहली की कोशिश होगी कि वह आज ऐसी पारी खेलें जिससे टीम को जीत भी मिले और पारी को हमेशा याद भी किया जाए।

यह भी पढ़ें- Shubman Gill Net Worth: करोड़ों की संपत्ति, आलीशान घर…बेहद ही लग्जरी लाइफ जीते हैं GT के कप्तान शुभमन गिल

यह भी पढ़ें- GT vs RCB: राशिद खान और विराट कोहली की आसान नहीं राह, आईपीएल फाइनल से पहले जानिए हैरान करने वाले आंकड़े