IPL 2025: केविन पीटरसन की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी, अगले सीजन इस रोल में आएंगे नजर
IPL 2025 Kevin Pietersen दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले बड़ा एलान किया है। फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को नई जिम्मेदारी सौंपी है। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेंटर घोषित किया। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक अपने कप्तान के नाम का एलान नहीं किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) 2025 से पहले बड़ा एलान किया है। फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन को अपना मेंटर घोषित किया। दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार, 27 फरवरी को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। DC की पोस्ट में सबसे अधिक मांग वाले पूर्व खिलाड़ियों में से एक की वापसी की पुष्टि की गई।
दिल्ली ने कोचिंग में किया बड़ा बदलाव
केविन पीटरसन मुख्य कोच हेमांग बदानी के साथ मिलकर काम करेंगे। आईपीएल 2024 के अंत में रिकी पोंटिंग से अलग होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कोचिंग ढांचे में पूरी तरह से बदलाव किया है। बदानी उनकी नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा थे क्योंकि पूर्व भारतीय ऑलराउंडर ने कुछ स्मार्ट खरीद हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है।
दिल्ली कैपिटल्स
- हेमांग बदानी: मुख्य कोच,
- मैथ्यू मॉट: सहायक कोच
- मुनाफ पटेल: गेंदबाजी कोच
- वेणुगोपाल राव: क्रिकेट निदेशक
- कप्तान: ?
पहला कोचिंग असाइनमेंट
यह आईपीएल में पीटरसन का पहला कोचिंग असाइनमेंट होगा। उन्होंने आखिरी बार 2016 में लीग में खेला था। पीटरसन ने 2009 से पांच सीजन के लिए तीन आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए खेला। इसमें दिल्ली (तब डेयरडेविल्स) शामिल था। आईपीएल 2009 में कुछ समय के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेतृत्व करने के बाद उन्होंने 2014 में पूरे सीजन के दौरान डेयरडेविल्स की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में टीम ने 14 मैचों में दो में जीत दर्ज की।
आईपीएल के अलावा पीटरसन ने बिग बैश लीग (BBL), पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में भाग लिया है। कुल मिलाकर उन्होंने 200 टी20 खेले और 33.89 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 5695 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: Joe Root: जो के शतक से मजबूत हो गई Champions Trophy 2025 की 'रूट', पाकिस्तान की सरजमीं पर बना सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन
- IPL 2008: सेमीफाइनल
- IPL 2009: सेमीफाइनल
- IPL 2010: लीग स्टेज
- IPL 2011: लीग स्टेज
- IPL 2012: प्लेऑफ
- IPL 2013: लीग स्टेज
- IPL 2014: लीग स्टेज
- IPL 2015: लीग स्टेज
- IPL 2016: लीग स्टेज
- IPL 2017: लीग स्टेज
- IPL 2018: लीग स्टेज
- IPL 2019: प्लेऑफ
- IPL 2020: रनरअप
- IPL 2021: प्लेऑफ
- IPL 2022: प्लेऑफ
- IPL 2023: प्लेऑफ
- IPL 2024: प्लेऑफ
ये भी पढ़ें: MS Dhoni के लिए IPL 2025 होगा आखिरी सीजन? ‘थाला’ ने दे दिया बड़ा हिंट; इमोशनल हुए फैंस

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।