विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2024 का फाइनल एमएस धोनी के होमग्राउंड पर खेला जाएगा, अहमदाबाद करेगा दोनों नॉकआउट मैचों की मेजबानी

Published: Sun, 24 Mar 2024 09:22 AM (IST)

बीसीसीआई सूत्रों ने जानकारी दी है कि आईपीएल 2024 का फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम ...और पढ़ें

आईपीएल 2024 का फाइनल चेन्‍नई में खेला जा सकता है
आईपीएल 2024 का फाइनल चेन्‍नई में खेला जा सकता है

HighLights

  1. आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई को चेन्‍नई में खेला जा सकता है
  2. चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में एक क्‍वालीफायर भी खेला जा सकता है
  3. नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में दो नॉकआउट मैच खेले जाने की उम्‍मीद जताई गई

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का फाइनल मुकाबला चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम पर 26 मई को खेला जा सकता है। बीसीसीआई सूत्रों ने इसका खुलासा किया है।

यह भी जानकारी मिली है कि अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में एक क्‍वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा जबकि एक क्‍वालीफायर की मेजबानी चेन्‍नई करेगा।

बीसीसीआई के वरिष्‍ठ अधिकारी ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ''आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने गत चैंपियन के घरेलू स्‍थान पर उद्घाटन और फाइनल मैच आयोजित कराने की परंपरा को फॉलो किया है। पिछले साल चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने खिताब जीता था।''

यह भी पढ़ें: इन 3 कारणों के चलते Dhoni ने Ruturaj Gaikwad के हाथों में सौंपी CSK की कप्तानी, क्या उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा युवा बल्लेबाज?

एमएस धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी

बता दें कि एमएस धोनी के फैंस के लिए बहुत सुखद खबर है क्‍योंकि थाला संभवत: अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं। बीसीसीआई जल्‍द ही शेष आईपीएल का कार्यक्रम जारी करेगा, जिसे लोकसभा चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

ऋतुराज गायकवाड़ बने कप्‍तान

पता हो कि एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले सीएसके की कप्‍तान युवा ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। इसके बाद साफ हो गया था कि माही संभवत: अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं। पिछले साल खिताब जीतने के बाद धोनी ने कहा था कि उनके लिए संन्‍यास लेने का यह सबसे अच्‍छा समय है, लेकिन फैंस के प्‍यार को देखते हुए वो एक सीजन और खेलने की कोशिश करेंगे।

माही ने अपना वादा निभाया और आरसीबी के खिलाफ टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में खेलते हुए नजर आए। उम्‍मीद की जा रही है कि धोनी अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने के लिए इस सीजन में हिस्‍सा ले रहे हैं और इसके बाद वो क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास ले लेंगे। एमएस धोनी ने 2020 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लिया था।

यह भी पढ़ें: पिछले सीजन बनाया चैंपियन... पहले से ज्यादा फिट दिख रहे MS Dhoni, फिर क्यों माही ने छोड़ी CSK की कप्तानी