Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2024: पिछले सीजन बनाया चैंपियन... पहले से ज्यादा फिट दिख रहे MS Dhoni, फिर क्यों माही ने छोड़ी CSK की कप्तानी

    Updated: Thu, 21 Mar 2024 06:49 PM (IST)

    आईपीएल 2024 के आगाज से ठीक एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैसले से हर किसी को हैरान कर दिया। सीएसके ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के लिए रुतुराज गायकवाड़ को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यानी एमएस धोनी इस सीजन टीम की कमान संभालते दिखाई नहीं देंगे। माही का यह फैसला हर किसी के लिए हैरानी भरा है।

    Hero Image
    IPL 2024: एमएस धोनी ने क्यों छोड़ी सीएसके की कप्तानी?

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एमएस धोनी (MS Dhoni) की चौंकाने की पुरानी आदत है। माही हर बार अपने फैसलों से क्रिकेट फैन्स को अचंभित करते रहते हैं। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से ठीक एक दिन पहले धोनी ने फिर से वही काम किया है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ते हुए टीम की बागडोर रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में सौंप दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले सीजन ही माही ने सीएसके को चैंपियन बनाया था। लास्ट सीजन के मुकाबले धोनी इस बार पहले से ज्यादा फिट भी दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में फिर क्यों धोनी ने लिया कप्तानी छोड़ने का फैसला। आइए आपको इसके तीन बड़े कारण बताते हैं।

    1. भविष्य के लिए कप्तान तैयार करना जरूरी

    एमएस धोनी का आईपीएल में बतौर खिलाड़ी यह आखिरी सीजन माना जा रहा है। माही ने लास्ट सीजन के बाद ही इस बात की ओर इशारा कर दिया था। ऐसे में भविष्य के लिए नया कप्तान तैयार करना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद जरूरी था। धोनी की देखरेख में रुतुराज के पास एक सीजन अपनी कप्तानी को निखारने का बढ़िया चांस मिलेगा, जिससे रुतुराज और सीएसके दोनों को फायदा पहुंचेगा।

    यह भी पढ़ेंIPL 2024: IPL 2024: कहीं Ruturaj Gaikwad का भी न हो जाए Ravindra Jadeja जैसा हाल! CSK ने दोहराया 2 साल पुराना फ्लॉप दांव

    2. फ्री होकर खेलना चाहते हैं माही

    एमएस धोनी साल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। ऐसे में माही अपने आखिरी सीजन में बतौर खिलाड़ी खेलना चाहते होंगे। धोनी खुद को आईपीएल 2024 में कैप्टेंसी के भार से दूर रखना चाहते होंगे और इसी वजह से उन्होंने रुतुराज के हाथों में टीम की बागडोर सौंपी।

    3. फिटनेस की वजह से लिया फैसला

    एमएस धोनी पिछले सीजन घुटने की इंजरी से बुरी तरह से जूझते नजर आए थे। भले ही माही कैमरे के सामने पूरी तरह से फिट दिखाई दे रहे हों, पर उनकी बॉडी कैसे रिस्पॉड कर रही है यह उनसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। कप्तान रहने पर धोनी के लिए हर मैच खेलना अहम हो जाता है, जो हमने पिछले सीजन भी देखा था। यही वजह है कि माही ने रुतुराज के हाथों में कमान सौंपने का फैसला लिया।

    comedy show banner
    comedy show banner